न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष के अन्तिम सप्ताह में लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 21,700 के पार

वर्ष 2023 के अन्तिम सप्ताह के लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 5:43:48

वर्ष के अन्तिम सप्ताह में लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 21,700 के पार

नई दिल्ली। वर्ष 2023 के अन्तिम सप्ताह के लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है। एफएमसीजी और एनर्जी स्टॉक में खरीदारी ने बाजार में आज की तेजी का नेतृत्व किया। जोरदार खरीदारी की बदौलत बीएसई सेंसेक्स 371 अंकों के उछाल के साथ 72,410 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124 अंकों के उछाल के साथ 21,778 पर क्लोज हुआ है। दोनों ही इंडेक्सों का ये लाइफटाइम हाई है।

निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में रही बड़ी तेजी

आज के ट्रेड में सबसे बड़ी तेजी निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में रही जो 754 अंकों के उछाल के साथ 56,504 अंकों पर क्लोज हुआ है। इसके अलावा बैंकिंग, एनर्जी, ऑटो, फार्मा, मेटल्स, इंफ्रा, कमोडिटी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज के ट्रेड में केवल आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है। मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में रौनक बरकरार है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 तेजी के साथ और 8 गिरकर बंद हुए, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 38 तेजी के साथ और 12 गिरावट के साथ बंद हुए।

मार्केट कैप में उछाल

शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते मार्केट कैपिटलाईजेशन में उछाल देखने को मिला है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 363 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले सत्र में 361.30 लाख करोड़ रुपये रहा था। आज के कारोबार में निवेशक की संपत्ति में 1.70 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है।

इन शेयरों में रहा चढ़ाव

आज के कारोबार में एनटीपीसी 2.45 फीसदी, नेस्ले 2.26 फीसदी, पावर ग्रिड 2,14 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.33 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.13 फीसदी, आईटीसी 1.11 फीसदी, भारती एयरटेल 1.06 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.80 फीसदी, रिलायंस 0.70 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। जबकि एशियन पेंट्स 0.63 फीसदी, इंफोसिस 0.48 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स