Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाड़ा : बेटे के इलाज में हुआ कर्जा तो ससुरालवालों ने कर डाला बहु का सौदा, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

बांसवाड़ा के खमेरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली बात सामने आई हैं जहां बेटे के इलाज में ससुरालवालों का कर्जा होने पर बहु का ही सौदा कर डाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 5:39:15

बांसवाड़ा : बेटे के इलाज में हुआ कर्जा तो ससुरालवालों ने कर डाला बहु का सौदा, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

बांसवाड़ा के खमेरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली बात सामने आई हैं जहां बेटे के इलाज में ससुरालवालों का कर्जा होने पर बहु का ही सौदा कर डाला। ससुरालवालों ने बहू के साथ मारपीट भी की और नाता विवाह करवाने की कोशिश की। साजिश का पता लगने पर महिला अपनी बेटी को लेकर मायके आ गई। पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पति सहित ससुराल के 5 जनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बांसवाड़ा के खमेरा थाने के SI करनाराम ने बताया कि मामले में महिला रेणुका पत्नी गोपाल बामनिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल वह अपने मायके रोड़ापाड़ा सवनिया में रह रही है। महिला ने बताया कि करीब 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी में पिता ने काफी दहेज दिया था। गोपाल से उसके एक बेटी भी हुई, जो चार साल की है। एक दिन पति आम के पेड़ से नीचे गिर गया। उदयपुर के अस्पताल में करीब 3 महीने तक कोमा में रहा। इलाज के लिए जेवर, गहने बेच दिए। जमीन भी गिरवी रख दी गई। विवाहिता ने बताया कि 16 जुलाई को खमेरा थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता बैठक हुई थी। इसके बाद सभी चार आरोपी उसके पीहर आए और मारपीट की। महिला ने बताया कि कर्जा उतारने के लिए पति गोपाल, उसके भाई कन्हैया पुत्र कांतिलाल बामनिया, मोगा पुत्र रकमा बामनिया, नाथू पुत्र धुलिया बामनिया और केसर पत्नी स्व. कांतिलाल बामनिया ने सात लाख रुपए में सौदा तय कर दिया। दूसरे घर जाने के लिए मारपीट भी की। इसके बाद वह मायके आ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका