न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीजा नहीं मिलने की वजह से पढ़ा ऑनलाइन निकाह, दूल्हा जोधपुर में और दुल्हन कराची में

जोधपुर में एक हैरान करने वाली शादी देखने को मिली जहां ऑनलाइन निकाह पढ़ा गया जिसमें दूल्हा जोधपुर में था और दुल्हन कराची में। दूल्हा बने हारिश ने बताया कि ऑनलाइन निकाह करना अच्छा नहीं लग रहा है। क्या करें?

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 12:25:57

वीजा नहीं मिलने की वजह से पढ़ा ऑनलाइन निकाह, दूल्हा जोधपुर में और दुल्हन कराची में

जोधपुर में एक हैरान करने वाली शादी देखने को मिली जहां ऑनलाइन निकाह पढ़ा गया जिसमें दूल्हा जोधपुर में था और दुल्हन कराची में। दूल्हा बने हारिश ने बताया कि ऑनलाइन निकाह करना अच्छा नहीं लग रहा है। क्या करें? कहने को तो दुल्हन सिर्फ सवा 600 किलोमीटर दूर बैठी है, लेकिन नियमों के कारण हमारा मिलना संभव नहीं हो पाया। अब जब हमने निकाह कर ही लिया है तो सरकार को हमारी मजबूरी देखकर वीजा दे देना चाहिए। ताकि हम मिल सके। दोनों 11 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के परिवार शादी के लिए मान भी गए, लेकिन वीजा नहीं मिलने की वजह से शादी अटकी हुई थी। वीजा न मिलने के कारण दोनों परिवारों के लिए भारत या पाकिस्तान आना-जाना नहीं हो पाया। ऐसे में 11 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों ने फिलहाल ऑनलाइन ही सही इस उम्मीद में एक-दूसरे का हाथ थाम लिया कि आज नहीं तो कल वीजा मिल ही जाएगा।

जोधपुर के युवक मोहम्मद हारिश की 11 साल पहले पाकिस्तान के कराची में रहने वाली उसरा साबिर से पहचान हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों परिवारों ने मिलकर आपस में रिश्ता भी तय कर दिया, लेकिन इनकी शादी में वीजा आड़े आ गया। हारिश ने बताया कि उनका और उसरा का परिवार लगातार वीजा हासिल करने का प्रयास करता रहा, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से वीजा नहीं मिल पाया। ऐसे में हमने और इंतजार करने के बजाय निकाह करने का फैसला किया। इसके बाद तय किया गया कि दोनों फिलहाल ऑनलाइन निकाह कर लेंगे। इसके बाद जब भी संभव होगा वीजा लेकर दुल्हन उसरा भारत आ जाएगी। हारिश जोधपुर में अकाउंटेंट है। वहीं उसरा कराची में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी है।

सिवाय ऑनलाइन निकाह कबूल करने के अलावा इस आयोजन में आमतौर पर एक निकाह में होने वाली सारी रस्म और रीति रिवाजों को निभाया गया। हारिश सजधज कर दूल्हा बने तो कराची में बैठी उसरा भी पूरी तरह से तैयार होकर दुल्हन बनी। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और दोस्त भी जुटे। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए दोनों ऑनलाइन जुड़ गए। दोनों तरफ से मौजूद काजी ने निकाहनामा पढ़वाया। उसरा के निकाह कबूल करते ही सभी परिजन खुशी से उछल पड़े। इसके बाद दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अपने-अपने यहां शादी की दावत का लुत्फ उठाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट