न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिजन चीखते रहे आरोपी ने 8 बार मृतक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, राजस्थान में जमीनी विवाद का खूनी अंजाम

बयाना में एक शख्स की ट्रैक्टर से कुचलकर क्रूरता से हत्या कर दी गई। जमीन पर पड़े शख्स पर एक दो बार नहीं बल्कि 8 बार ट्रैक्टर चढ़ाया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 2:56:59

परिजन चीखते रहे आरोपी ने 8 बार मृतक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, राजस्थान में जमीनी विवाद का खूनी अंजाम

बयाना। राजस्थान के बयाना में जमीन को लेकर विवाद का खूनी अंजाम हुआ। बयाना में एक शख्स की ट्रैक्टर से कुचलकर क्रूरता से हत्या कर दी गई। जमीन पर पड़े शख्स पर एक दो बार नहीं बल्कि 8 बार ट्रैक्टर चढ़ाया गया। इस दौरान परिवार के लोग चीखते रहे तो गांव के दूसरे लोग वीडियो बनाते रहे। वारदात के बाद से गांव में तनाव है तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

सदर थाना के एसएचओ जयप्रकाश परमार ने बताया कि अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच पिछले लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही पथराव कर दिया। इसमें दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल थी।

गांव में तनाव की स्थिति

झगड़े के दौरान निरपत गुर्जर (35) पुत्र अतर सिंह जमीन पर गिर गया। तभी बहादुर पक्ष के एक युवक ने निरपत के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। रोकने के बावजूद आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर नहीं रुका और जमीन पर गिरे निरपत के ऊपर 8 बार ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया। ट्रैक्टर से कुचलने से निरपत की मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएचओ ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतक निरपत गुर्जर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बयाना सीएचसी भेजा गया है।

ब्रजराज के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया था

इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। ग्रामीणों के मुताबिक झगड़े के दौरान फायरिंग की आवाज भी आई थी। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के बारे में पता लगाया जा रहा है। 21 अक्टूबर को भी बहादुर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान बहादुर और उसका छोटा भाई जनक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना को लेकर बहादुर के बेटे दिनेश ने दूसरे पक्ष के अतर सिंह और उसके बेटों निरपत, विनोद, दामोदर और रिश्तेदार ब्रजराज के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया था।

दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहा था जमीनी विवाद

मामले में सदर थाना के एसएचओ जयप्रकाश परमार का कहना है कि अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने लाठी, डंडों के साथ हमला कर दिया। वे एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस लड़ाई में महिलाएं भी शामिल थीं। इस झगड़े के समय 35 साल का निरपत गुर्जर जमीन पर गिर गया। इसी बीच बहादुर पक्ष के आरोपी ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। रोकने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और पीड़ित पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाता रहा। ट्रैक्टर से कुचले जाने से पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाजपा नेता ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना

भाजपा नेता सतीश ने कहा कि सीएम पद की चिंता ने सीएम अशोक गहलोत इतना डरा दिया है कि वे राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना भूल गए हैं। इसी कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसके लिए अशोक गहलोत को ‘जनता की अदालत’ में सजा मिलनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट