Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में एक बार फिर से होगी पांचवीं बोर्ड परीक्षा, जल्द शुरू हो जाएगा ऑनलाइन फार्म भरने का प्रोसेस

कोरोना के चलते पिछले दो साल से पांचवीं व आठवीं बोर्ड एग्जाम नहीं हो रहे थे। सभी स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम के पास किया गया। इस बार बिना एग्जाम पास नहीं किया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 1:48:46

राजस्थान में एक बार फिर से होगी पांचवीं बोर्ड परीक्षा, जल्द शुरू हो जाएगा ऑनलाइन फार्म भरने का प्रोसेस

कोरोना के इस दौर में जहां तीसरी लहर का कहर कम हो गया हैं तो वहीँ एक बार फिर से प्रदेश में पांचवीं बोर्ड परीक्षा लेने की तैयारी हो रही हैं। कोरोना के चलते पिछले दो साल से पांचवीं व आठवीं बोर्ड एग्जाम नहीं हो रहे थे। सभी स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम के पास किया गया। इस बार बिना एग्जाम पास नहीं किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने आठवीं बोर्ड के फार्म भरवाने शुरू कर दिए हैं जबकि पांचवीं के ऑनलाइन फार्म भरने का कार्यक्रम एक दो दिन में जारी हो जाएगा। शिक्षा विभाग ने पांचवीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्ताव पिछले दिनों अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल को भेज दिए थे। जहां से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने का इंतजार हाे रहा है। हालांकि ये तय हो गया है कि परीक्षा होनी है लेकिन कब और कैसे होगी? इसकी स्वीकृति सरकार के स्तर पर जारी होगी।
पिछले साल राज्यभर में करीब 14 लाख स्टूडेंट्स पांचवीं बोर्ड में थे, इस बार भी कमोबेश इतने ही स्टूडेंट्स होने की उम्मीद की जा रही है। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय हर साल आठवीं और पांचवीं बोर्ड परीक्षा के फार्म साथ ही जारी करते हैं लेकिन इस बार पांचवीं बोर्ड का फार्म अब तक जारी नहीं होने से उम्मीद की जा रही थी कि ये परीक्षा बोर्ड पेटर्न पर नहीं होगी। अब शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा इस बार भी बोर्ड पेटर्न पर होगी। खास बात ये है कि इस बार पांचवीं बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स दूसरी के बाद सीधे बोर्ड पेटर्न पर एग्जाम देंगे। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों का मानना है कि पांचवीं बोर्ड एग्जाम अप्रैल में हो सकते हैं। इसी आधार पर तैयारी की जा रही है। प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट स्कूल्स में अन्य गैर बोर्ड एग्जाम भी इसी महीने में होंगे लेकिन पांचवीं बोर्ड अलग से होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका