न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यावर : प्यार के लिए दुनिया को कहा अलविदा, ट्रेन से कट युवक-युवती ने दी जान

पीपलाज गांव के निकट तब सनसनी मच गई जब यहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कटकर अपनी जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Mar 2021 2:00:11

ब्यावर : प्यार के लिए दुनिया को कहा अलविदा, ट्रेन से कट युवक-युवती ने दी जान

बुधवार अलसुबह अजमेर जिले के ब्यावर शहर के पीपलाज गांव के निकट तब सनसनी मच गई जब यहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कटकर अपनी जान दे दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और अलग-अलग धर्म से थे। दोनों मंगलवार सुबह से ही घर से निकल गए थे। पुलिस ने दोनों के शव राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए। बाद में परिजन के आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिए।

मृतक युवक सलीम के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने भाई बीरम काठात के साथ ही रहता था। वह व उसका भाई कैटरिंग का काम करता था। युवती के पिता त्रिलोक सिंह चौहान ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री दीपा घर से लघुशंका की कह कर घर से निकली थी, जो शाम तक वापस नहीं आई। पुलिस ने मंगलवार शाम को ही गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

रेलवे से सुबह करीब पांच बजे सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पीपलाज के निकट ट्रैक पर एक युवक व युवती ने ट्रैक के आगे आकर जान दी है। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों की तलाशी ली। युवक की जेब से आधार कार्ड मिला और उसकी पहचान नून्द्रीमेन्द्रातान निवासी सलीम काठात के रूप में हुई। बाद में जब युवती के बारे में पुलिस ने पता किया तो उसकी पहचान भी नून्द्रीमेन्द्रातान निवासी दीपा चौहान के रूप में हुई। दोनों के शव पुलिस ने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के चीरघर में पहुंचाए और परिजन को सूचना कर दी। परिजन के पहुंचने पर पता चला कि दोनों मंगलवार सुबह ही घर से निकल गए थे और उनको तलाश भी किया, लेकिन वे नहीं मिले। ब्यावर सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह जोधा ने बताया कि दोनों ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दोनों के शव परिजन के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत