न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाड़ा : कोरोना कहर के बाद भावनाओं की हत्या, चिता की राख ठंडी होने से पहले ही दमकल ने बहा दी अस्थियां

बांसवाड़ा में भावनाओं की हत्या का मामला सामने आया हैं जहां चिता की राख ठंडी होने से पहले ही दमकल ने अस्थियां बहा दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 May 2021 6:52:42

बांसवाड़ा : कोरोना कहर के बाद भावनाओं की हत्या, चिता की राख ठंडी होने से पहले ही दमकल ने बहा दी अस्थियां

कोरोना का कहर लगातार लोगों की जान ले रहा हैं। ऐसे में मृतकों के परिजनों की उनकी अस्थियों से जुड़ी भावनाएं होती हैं और वे इन्हें पवित्र गंगा में विसर्जित रखने की कामना रखते हैं। लेकिन बांसवाड़ा में भावनाओं की हत्या का मामला सामने आया हैं जहां चिता की राख ठंडी होने से पहले ही दमकल ने अस्थियां बहा दी। इसके बाद साफ हुए स्थान पर दूसरे अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी जाती है। ऐसा उन अस्थियों साथ किया जा रहा है जिन्हें परिजन लेने नहीं पहुंच पाते। नगर सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि परिषद के कर्मचारी जिम्मेदारी से शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। दमकल के पानी में अस्थियों को बहाने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। बल्कि उनकी जानकारी में तो श्मशान में अलग से पांच तांबे के लोटे रखवाए गए हैं, जिनका उपयोग ऐसी ही अस्थियों को ले जाने के लिए सुनिश्चित किया हुआ है।

गौरतलब है कि बांसवाड़ा में कोरोना पॉजीटिव शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी नगर परिषद की ओर से निभाई जा रही है। परिषद के तीन सफाई इंस्पेक्टर्स के जिम्मे यह व्यवस्थाएं हैं। अब तक इस श्मशान में 72 से अधिक संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार हो चुका है। जिसमें से 5 की अस्थियां लेने कोई परिजन नहीं पहुंचा तो दमकल के पानी के जरिए उन्हें बहा दिया गया। मामले में सफाई निरीक्षक सुरेश डामोर ने बताया कि घाटोल, गढ़ी, बोरी जैसे गांवों से जुड़े ऐसे शव यहां आए थे। जिनका अंतिम संस्कार नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा ही किया गया। बाद में परिजन अस्थियां लेने भी नहीं आए। ऐसे में परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर अस्थियों को दमकल की मदद से बहा दिया गया। 72 शवों में ऐसे मामले पांच ही रहे।

परिषद की मानें तो हर शव के लिए दो किलोग्राम घी दिया जा रहा है। वहीं, तुलसी संस्कार जैसी रस्म भी पूरी कराई जा रही है। PPE किट की सुरक्षा में परिषद के चार कर्मचारी शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। इसमें अधिकांश शव हॉस्पिटल से सीधे आने वाले हैं, जबकि ऐसे घर जहां मदद के लिए कोई परिजन नहीं है। परिषद की ओर से अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती