Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाड़ा : घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से झूलता मिला दूल्हा, शादी में डीजे नहीं बजने से था नाराज

जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के दावड़ीमाल इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक दूल्हा अपने घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से झूलता मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 12:24:36

बांसवाड़ा : घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से झूलता मिला दूल्हा, शादी में डीजे नहीं बजने से था नाराज

जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के दावड़ीमाल इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक दूल्हा अपने घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। युवक की आत्महत्या की वजह शादी में DJ नहीं बजाने देने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी बात से इनकार कर रही है। वारदात से पहले दूल्हे के घर में नोतरा (समाज के सहयोग से धन एकत्रित करने का कार्यक्रम) था, जहां दूल्हा पूरी रात परिवार के साथ था। मृतक लाल सिंह ने नोतरा कार्यक्रम के दौरान सिर पर गमछा बांध रखा था। आत्महत्या से पहले उसने गमछे को आधा फाड़कर एक हिस्सा पेड़ पर बांधा, जबकि दूसरा हिस्सा गले में बांधा था। उसने सर्दी से बचने के लिए जो शॉल ओढ़ रखी थी। वह भी पेड़ की डाल पर रखी हुई मिली।
मामला आंबापुरा थाना क्षेत्र के दावड़ीमाल इलाके का है। यहां के लाल सिंह उर्फ विनोद (21) पुत्र स्व। नागजी माल की शुक्रवार सुबह 10 बजे बारात कुशलगढ़ के सारेल गांव में जानी थी। इससे पहले शादी में होने वाले खर्चों की पूर्ति के लिए नोतरे का आयोजन हुआ था। गुरुवार शाम से नोतरा चालू था। पूरी रात दूल्हा लाल सिंह इस समारोह में मौजूद रहा। अलसुबह करीब 4 बजे लाल सिंह समारोह स्थल से गया। इसके बाद वह नहीं लौटा। अंधेरे में परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उजाला होने पर शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव उतरवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया। जांच अधिकारी ASI रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने DJ नहीं बजने से नाराजगी वाली बात को खारिज किया है। ASI रमेशचंद्र ने बताया कि लाल सिंह परिवार को इकलौता लड़का था। उसकी एक बड़ी बहन थी, जिसका विवाह हो चुका है। पिता की भी करीब 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि लालसिंह का सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह हो रहा था। उसकी किसी बात की नाराजगी को लेकर भी परिवार जानकारी नहीं दे पा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका