न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर तेजस्वी यादव ने की मुलाकात, दोबारा सत्ता में नहीं आएगी भाजपा

रविवार को झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव उनके आवास पर पहुंचे और शिष्टाचार मुलाकात हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 9:41:24

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर तेजस्वी यादव ने की मुलाकात, दोबारा सत्ता में नहीं आएगी भाजपा

बीते दिन रविवार को झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव उनके आवास पर पहुंचे और शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड सरकार में राजद कोटे के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा झारखंड संघर्षों की भूमि है। राजद राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ है। कांग्रेस गठबंधन की दूसरी सदस्य है। तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में राजद अपने सभी बूथ पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। वहीं समान विचारधारा वाली सहयोगी पार्टियों को एक साथ लेकर चलने की बात कही।

राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी यादव से मुलाकात की और उन्होंने जनहित और गठबंधन को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। दो दिनों के झारखंड दौरे पर यहां शुक्रवार शाम को पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले दो दिनों में पार्टी की अनेक संगठनात्मक बैठकें भी की।

तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अच्छे दिन कहां गए और महंगाई पर बड़े-बड़े भाषण देने वालों का क्या हुआ। महंगाई को लेकर भाजपा वाले पहले कहते थे कि महंगाई डायन है, लेकिन बाद में महंगाई महबूबा हो गई। एयरपोर्ट से लेकर एलआईसी तक बेचा जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को लोग एम और वाई समीकरण का पार्टी बोलते हैं, लेकिन राजद ए से जेड तक के लोगों की पार्टी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन