न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने किया प्रज्वल को गिरफ्तार, पीड़िताओं को दिया संदेश

जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु आए विमान से जैसी ही उतरे, खाकी वर्दीधारी महिलाओं ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी वारंट को क्रियान्वित किए जाने की प्रक्रिया के तहत उन्हें महिला पुलिसकर्मियों के दल ने घेर लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 May 2024 2:43:05

महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने किया प्रज्वल को गिरफ्तार, पीड़िताओं को दिया संदेश

बेंगलूरू। सेक्स स्कैंडल कांड के मुख्य आरोपी माने जा रहे जनता दल (सेक्युलर) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात है कि उसे गिरफ्तार करने वाले दल में सभी महिला पुलिसकर्मी ही शामिल थीं। मामला सामने आने के बाद से ही प्रज्वल भारत से बाहर था। उसे जर्मनी से लौटते ही पुलिस ने एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया था।

रेवन्ना बीती देर रात जब विमान से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरे, वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों का एक दल उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करने के लिए उनका इंतजार कर रहा था। JDS संरक्षक एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार प्रज्वल (33) पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है।

पीटीआई भाषा को एसआईटी के सूत्रों ने बताया कि वह जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु आए विमान से जैसी ही उतरे, खाकी वर्दीधारी महिलाओं ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी वारंट को क्रियान्वित किए जाने की प्रक्रिया के तहत उन्हें महिला पुलिसकर्मियों के दल ने घेर लिया। इस दल का नेतृत्व दो आईपीएस अधिकारियों सुमन डी पेन्नेकर और सीमा लाटकर ने किया। इसके बाद प्रज्वल को एक जीप में सीआईडी कार्यालय ले जाया गया।

जीप में केवल महिला पुलिसकर्मी ही थीं। एसआईटी के एक सूत्र ने पीटीआई भाषा से कहा, 'प्रज्वल को गिरफ्तार करने के लिए सभी महिला अधिकारियों को भेजने का कदम जानबूझकर उठाया गया। इस कदम से यह संदेश गया कि जद(एस) नेता ने एक सांसद के रूप में अपने पद और शक्ति का महिलाओं के खिलाफ दुरुपयोग किया और उन्हीं महिलाओं के पास कानूनी कार्यवाही के जरिए उन्हें गिरफ्तार करने का अधिकार है।' सूत्र ने कहा कि इसके जरिए पीड़िताओं को यह प्रतीकात्मक संदेश भी दिया गया कि महिला अधिकारी किसी से नहीं डरतीं।

जांच के लिए SIT ने सेक्स टेप्स सको फॉरेंसिक लैब भेजा है। साथ ही इन आपत्तिजनक वीडियो को शूट करने में इस्तेमाल की गई डिवाइस की पहचान करने की कोशिश जारी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है कि मुख्य डिवाइस को तबाह कर दिया है और अगर जांचकर्ता इसका पता नहीं लगा पाते हैं, तो प्रज्वल पर सबूतों से छेड़छाड़ के भी आरोप लगेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा