न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : नए शिक्षकों की नियुक्तियों का रास्ता हुआ साफ, 10 हजार पदों पर होगी भर्ती

शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने शाला दर्पण पोर्टल को लाइव किया। इसमें पिछले 2 साल में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बढ़े नामांकन के साथ शिक्षकों के नए पदों को स्वीकृति दी है। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बढ़ते नामांकन के बाद अब शिक्षा विभाग में नए शिक्षकों की नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 8:02:30

राजस्थान : नए शिक्षकों की नियुक्तियों का रास्ता हुआ साफ, 10 हजार पदों पर होगी भर्ती

शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने शाला दर्पण पोर्टल को लाइव किया। इसमें पिछले 2 साल में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बढ़े नामांकन के साथ शिक्षकों के नए पदों को स्वीकृति दी है। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बढ़ते नामांकन के बाद अब शिक्षा विभाग में नए शिक्षकों की नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। छात्रों के अनुपात के आधार पर अब राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी। सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों के 10 हजार नए पद बनाए गए हैं। जिनमें वरिष्ठ अध्यापक के 121, लेवल 2 शिक्षकों के 1927, लेवल 1 शिक्षकों के 5736, शारीरिक शिक्षक के 2232 पद शामिल है। नए स्टाफिंग पैटर्न के बाद राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नियुक्तियां दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि राजस्थान सरकार शिक्षा में सुधार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ऐसे में अब राजस्थान में सरकारी स्कूलों के प्रति आम आदमी की राय भी बदलने लगी है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों में 5 लाख से ज्यादा नए नामांकन हुए हैं। ऐसे में गुणवत्ता युक्त शिक्षा छात्रों तक पहुंच सके, इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्टाफिंग पैटर्न के आधार पर हर विद्यालय को नए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

दरअसल, पिछले दो सालों में राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लगभग 5 लाख से ज्यादा नए नामांकन हुए हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने स्टाफिंग पैटर्न लागू कर हर स्कूल में शिक्षकों के नए पद बनाए हैं। हर स्कूल में छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों को लगाया जाएगा। स्टाफिंग पैटर्न के बाद सबसे ज्यादा फायदा शारीरिक शिक्षकों को होगा। पहले जहां स्कूलों में 120 विद्यार्थियों पर एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति होती थी, वहीं नए स्टाफिंग पैटर्न के बाद अब 105 विद्यार्थियों पर एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल में अल्पसंख्यक भाषा पढ़ने के इच्छुक 10 या इससे अधिक विद्यार्थी होने पर स्कूल में एक या एक से अधिक तृतीय भाषा के अध्यापक का अतिरिक्त पद भी आवंटित किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट