न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तालिबान ने हैबतुल्ला अखुंदजादा को बनाया अफगानिस्तान का सुप्रीम लीडर, आज हो सकता है ऐलान

तालिबान के सबसे बड़े नेता हिब्दुल्लाह अखुंदजादा को सर्वोच्च नेता यानी सुप्रीम लीडर बनाया गया है। इस बारे में गुरुवार 2 सितंबर को तस्वीर साफ हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 8:48:44

तालिबान ने हैबतुल्ला अखुंदजादा को बनाया अफगानिस्तान का सुप्रीम लीडर, आज हो सकता है ऐलान

अफगानिस्तान में तालिबान की नई हुकूमत को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच खबर है कि तालिबान के सबसे बड़े नेता हिब्दुल्लाह अखुंदजादा को सर्वोच्च नेता यानी सुप्रीम लीडर बनाया गया है। इस बारे में गुरुवार 2 सितंबर को तस्वीर साफ हो सकती है। माना जा रहा है कि इसी दिन नई सरकार के गठन से संबंधित अहम ऐलान भी किए जा सकते हैं।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को लेकर रिपोर्ट पब्लिश की है। इसमें भी कहा गया है कि अखुंदजादा को सुप्रीम लीडर बनाने पर एकराय बन चुकी है और इसका ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। यह पूरी तरह इस्लामिक सरकार होगी। सीएनएन-न्यूज 18 की खबर के अनुसार तालिबानी ईरान मॉडल के आधार पर सरकार बना रहे हैं। इसमें एक इस्लामी गणराज्य होगा जहां सर्वोच्च नेता राज्य का प्रमुख होता है। वह सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक व्यक्ति भी होगा। यहां तक कि वह राष्ट्रपति से भी ऊपर होगा।

सरकार गठन को लेकर कंधार में चल रही बैठकों की अध्यक्षता खुद अखुंदजादा कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम लीडर को अफगानिस्तान में ‘जाईम’ या ‘रहबर’ कहा जाएगा। मोटे तौर पर यह माना जा सकता है कि सुप्रीम लीडर का फैसला ही आखिरी होगा। यही व्यवस्था शिया बहुल देश ईरान में भी है। वहां अयातुल्लाह खामनेई सुप्रीम लीडर है। शूरा काउंसिल है और इसके बाद संसद और राष्ट्रपति। राष्ट्रपति सीधे जनता चुनती है।

रोजमर्रा के कामकाज की जिम्मेदारी मुल्ला अब्दुल गनी बरादर संभालेगा

अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि तालिबान वादे के मुताबिक, बाकी जनजातियों या कबीलों के नेताओं को सरकार में शामिल करता है या नहीं। संचार और गृह मंत्रालय सबसे अहम विभाग माने जा रहे हैं। ‘ब्लूमबर्ग’ न्यूज के मुताबिक, इस बारे में भी गुरुवार को ही तस्वीर साफ हो सकती है। माना जा रहा है सरकार के रोजमर्रा के कामकाज की जिम्मेदारी मुल्ला अब्दुल गनी बरादर संभालेगा। हालांकि, उसका पद क्या होगा? ये साफ नहीं है। बरादर ने ही अमेरिका से कतर में बातचीत का नेतृत्व किया था।

हक्कानी भी हो सकता है सरकार में शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखुंदजादा और बरादर के बाद दो नाम और ऐसे हैं जिन्हें सरकार में अहम जिम्मेदारियां सौंपी जानी हैं। ये हैं- मुल्ला मोहम्मद याकूब और सिराजुद्दीन हक्कानी। इन्हें अखुंदजादा का सलाहकार भी बनाया जा सकता है। ये भी साफ नहीं है कि क्या पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और अब्दुल्ला-अब्दुल्ला सरकार में शामिल होंगे या नहीं। शूरा काउंसिल को लेकर भी अब तक कुछ साफ नहीं हो सका है।

मस्जिद के इमाम थे हिब्तुल्लाह के पिता

हिब्दुल्लाह अखुंदजादा 1961 में अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के पंजवई जिले में पैदा हुआ। वह नूरजई कबीले से ताल्लुक रखता है। उसके पिता मुल्ला मोहम्मद अखुंद एक रिलीजियस स्कॉलर थे। वो गांव की मस्जिद के इमाम थे। उनके पास न तो जमीन थी, न कोई संपत्ति। मस्जिद में मिलने वाले दान के पैसों और अनाज से घर चलता था। हिब्तुल्लाह ने पिता से ही तालीम हासिल की। 1980 के शुरुआती दिनों की बात है। अफगानिस्तान में सोवियत यूनियन की सेना आ चुकी थी। उसी के संरक्षण में अफगान सरकार चल रही थी। कई मुजाहिदीन सेना और सरकार के खिलाफ लड़ रहे थे। इन मुजाहिदीनों को अमेरिका और पाकिस्तान से मदद मिलती थी।

हिब्तुल्लाह अखुंदजादा का परिवार पाकिस्तान के क्वेटा चला गया और उसने हथियार उठा लिए। बाद में तालिबान बना और वो इसका हिस्सा बन गया। अखुंदजादा कभी सामने नहीं आया और उनके ठिकानों के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि नई सरकार में वह कंधार से काम करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती