Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक बॉर्डर पर तस्कर के साथ सीन रीक्रिएट करने गई थी SOG, झाड़ियों में दबी मिली 35 करोड़ की हेरोइन

हेरोइन तस्करी में SOG ने पंजाब के तस्कर कमलजीत को गिरफ्तार किया था। SOG भारत-पाक बॉर्डर पर तस्कर के साथ सीन रीक्रिएट करने गई थी और इस दौरान उन्हें झाड़ियों में 35 करोड़ की हेरोइन मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 11:21:45

भारत-पाक बॉर्डर पर तस्कर के साथ सीन रीक्रिएट करने गई थी SOG, झाड़ियों में दबी मिली 35 करोड़ की हेरोइन

राजस्थान के बाड़मेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां SOG ने फरवरी 2021 में 7 किलो और जुलाई में 22 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। इस हेरोइन तस्करी में SOG ने पंजाब के तस्कर कमलजीत को गिरफ्तार किया था। SOG भारत-पाक बॉर्डर पर तस्कर के साथ सीन रीक्रिएट करने गई थी और इस दौरान उन्हें झाड़ियों में 35 करोड़ की हेरोइन मिली। तारबंदी के पास खेत में एक कट्टा मिला। टीम की नजर उस पर पड़ी और खोला तो 14 किलो 740 ग्राम हेरोइन थी। हेरोइन कौन यहां लाया, इसकी जांच की जा रही है। पहले झाड़ियां हरी-भरी थी, इसी वजह से कट्‌टा नजर नहीं आया। अब झाड़ियां सूख गई तो मौका तस्दीक के दौरान अचानक कट्‌टा दिखा है। तस्कर कमलजीत बोला- ये मेरी खेप नहीं है, मेरे तो 20 पैकेट आने थे, ये 14 हैं। पकड़ी गई हेरोइन करीब 4-5 माह पुरानी लग रही है। अब सवाल ये है कि अब ये हेरोइन खेप किसकी है और किसको डिलीवर होनी थी।
दरअसल, फरवरी 2021 में 7 किलो और जुलाई में 22 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। इस हेरोइन तस्करी में SOG ने पंजाब के तस्कर कमलजीत को गिरफ्तार किया था। एसओजी एएसपी कमल सिंह, गडरा रोड पुलिस और बीएसएफ जवान रविवार को पंजाब के तस्कर को सीन रीक्रिएट के लिए पांचला सरहद में तारबंदी के पास के धोरों में ले गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में एक कट्टा दिखाई दिया। जब कट्टे को खोला गया तो उसमें 14।740 किलो हेरोइन थी।एसओजी ने हेरोइन को जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि हेरोइन की खेप कई माह पुरानी है। एसओजी ने भारत-पाक बॉर्डर पर बाड़मेर में 7 जुलाई 2021 को 22 किलो हेरोइन पकड़ी थी। हेरोइन तस्कर देरावर सिंह समेत 4 को गिरफ्तार किया था। इसके 3 दिन बाद 10 जुलाई को एसओजी ने इस इलाके में बाइक पर रैकी करने आए पंजाब के तस्कर कमलजीत को गिरफ्तार किया था। एसओजी ने उसके खिलाफ बॉर्डर पर हेरोइन की खेप ले जाने के लिए रैकी का मामला दर्ज किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका