न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ जमादार, ACB ने बिछाया जाल

ACB द्वारा कारवाई करते हुए जाल बिछाया और नगर निगम हेरिटेज जयपुर में कार्यरत जमादार नरेश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 4:06:05

जयपुर : 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ जमादार, ACB ने बिछाया जाल

भ्रष्टाचार सिस्टम को अंदर तक खोखला करता जा रहा हैं। ऐसे में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा कारवाई करते हुए जाल बिछाया और नगर निगम हेरिटेज जयपुर में कार्यरत जमादार नरेश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं। जमादार पर आरोप थे कि उसने सफाई कर्मचारियों की मार्च महीने की हाजिरी भरने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी। गुरुवार को डीएसपी सुरेश कुमार स्वामी व टीम ने जलमहल के समीप शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए लेते हुए जमादार नरेश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ACB के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि नरेश कुमार गिरफ्तार है। वह कुंडलाव कॉलोनी, हरिजन बस्ती आमेर का रहने वाला है। वह नगर निगम हेरिटेज जयपुर के हवामहल जोन में जमादार है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने पिछले दिनों एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जमादार नरेश कुमार उनकी हाजिरी भरने के लिए रिश्वत मांग रहा है। एएसपी हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की कार्रवाई की गई।

एडीजी दिनेश एमएन ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी कोई व्यक्ति आपसे नाजायज रुप से रिश्वत की मांग कर रहा है तो भ्रष्टाचार को रोकने की मुहिम में मददगार होकर एसीबी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और वॉट़्सएप नंबर 9413502834 पर सूचना दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’

IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल

बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा

राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी

बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर

MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल

गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम

घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?

हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके

दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश