न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह राजपूत केस / नीतीश कुमार ने की CBI जांच की सिफारिश; शव लेने गए ड्राइवर ने किया चौकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच को लेकर बिहार की नीतीश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 1:03:26

सुशांत सिंह राजपूत केस / नीतीश कुमार  ने की CBI जांच की सिफारिश; शव लेने गए ड्राइवर ने किया चौकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच को लेकर बिहार की नीतीश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की रात सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज बबलू से फोन पर बात की थी। दोनों के बीच तकरीबन 10 मिनट तक बात हुई, जिसमें नीतीश कुमार ने सुशांत मामले पर नीरज बबलू से पूरा अपडेट लिया था। बता दे, बिहार सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश को लेकर मूड बना चुकी थी और लोगों की लगातार मांग थी कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच हो। इसी केस में मंगलवार को चिराग पासवान ने भी सीएम नीतीश कुमार से बात की और सीबीआई जांच की मांग को दोहराया है। लगभग डेढ़ महीने पहले हुई इस घटना के बाद से लगातार सीबीआई जांच की मांग भी उठी थी। बिहार सरकार की एक जांच टीम अभी मुंबई में है जिसको आईपीएस अधिकारी लीड कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस / नीतीश कुमार  ने की CBI जांच की सिफारिश; शव लेने गए ड्राइवर ने किया चौकाने वाला खुलासा

एम्बुलेंस के ड्राइवर ने कहा - जब वह पहुंचा तब शव बेड पर पड़ा था

वहीं, सुशांत की मौत के बाद उसके शव को कूपर हॉस्पिटल लेकर जाने वाले एम्बुलेंस के ड्राइवर शहनवाज अब्दुल करीम ने दावा किया है कि उसे विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं और इस मामले में कुछ भी नहीं बोलने को कहा जा रहा है। शहनवाज ने एक अंग्रेजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया है कि जब वह बांद्रा के फ्लैट में पहुंचे थे तो सुशांत की बॉडी लटकी हुई नहीं थी बल्कि नीचे उतार ली गई थी और उनकी टीम ने ही उसे एक सफेद कपड़े में लपेटा था और उसे लेकर एम्बुलेंस तक गए थे।

सुशांत सिंह राजपूत केस / नीतीश कुमार  ने की CBI जांच की सिफारिश; शव लेने गए ड्राइवर ने किया चौकाने वाला खुलासा

नानावटी की जगह कूपर हॉस्पिटल लेकर जाने को कहा

इसके अलावा शहनवाज ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि सुशांत के शव की तस्वीरें मुंबई पुलिस के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस ने उनसे कहा था कि नानावटी हॉस्पिटल जाना है लेकिन बाद में कहा गया कि शव को कूपर हॉस्पिटल लेकर जाना है।

एम्बुलेंस बदलने की यह थी वजह

सुशांत के घर पर दो एम्बुलेंस के भेजने पर एंबुलेंस के मालिक राहुल ने बताया कि जिस दिन सुशांत ने सुसाइड किया था, उस दिन वो गांव में थे इसलिए उनके भाई अक्षय एंबुलेंस लेकर सुशांत के घर पहुंचे थे। अक्षय जब सुशांत के घर पहुंचे तो उनकी बॉडी पहले से ही नीचे उतरी हुई थी। जिसके बाद एंबुलेंस कर्मी उनकी बॉडी को स्ट्रेचर पर लिटाकर बिल्डिंग से नीचे उतार लाए। लेकिन एंबुलेंस के व्हीलचेयर में कुछ दिक्कत आने की वजह से सुशांत की बॉडी में उस एंबुलेंस में फिट नहीं हो रही थी, इसलिए राहुल ने अपनी दूसरी एंबुलेंस बुलवाई और फिर रवाना हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज