न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें क्रिप्टोकरेंसी पर कितना विश्वास करते है भारतीय, सर्वे में सामने आई चौकाने वाली बात

LocalCircles का एक सर्वे सामने आया है, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को लेकर देशवासियों की राय जानने की कोशिश की गई है। क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लोकलसर्किल (LocalCircles) ने पिछले 15 दिनों में ये सर्व किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 2:57:41

 जानें क्रिप्टोकरेंसी पर कितना विश्वास करते है भारतीय, सर्वे में सामने आई चौकाने वाली बात

देश में क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर सरकार कई बैठकें कर चुकी हैं। सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर संसद के शीत सत्र में बिल पेश करने वाली है। द क्रिप्टोकरेंसी एंड द रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करंसी बिल 2021 का एजेंडा लोकसभा की वेबसाइट पर मंगलवार देर शाम जारी किया गया था। उसमें कहा गया कि भारत में सभी प्राइवेट क्रिप्टोकरंसी पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इस बीच LocalCircles का एक सर्वे सामने आया है, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को लेकर देशवासियों की राय जानने की कोशिश की गई है। क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लोकलसर्किल (LocalCircles) ने पिछले 15 दिनों में ये सर्व किया है। इस सर्वे में 342 जिलों के कुल 56,000 लोगों के विचारों को शामिल किया गया है। सर्वे में 66% पुरुष और 34% महिलाओं की राय ली गई। इस सर्वे का मकसद यह था कि पता लगाया जा सके कि भारतीयों का क्रिप्टोकरेंसी में कितना विश्वास है।

सर्वे (Survey) में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है, हर दूसरा भारतीय क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में नहीं है। यानी आधी आबादी चाहती है कि देश डिजिटल मुद्रा (Digital Currency) को वैध बनाया जाए। सर्वेक्षण में शामिल 76% लोग चाहते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर तब देश में रोक हो, जब तक कि इसपर नियामक स्पष्टता न हो।

सर्वेक्षण में आगे कहा गया है कि फिलहाल 71% भारतीयों का अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। जबकि 51% लोग चाहते हैं कि भारत सरकार अपनी डिजिटल मुद्रा को लॉन्च करे। वहीं 54% भारतीय चाहते हैं कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी को वैध ना करे। लेकिन उसपर टैक्स विदेशी डिजिटल संपत्ति की तरह ही लगाया जाए। जबकि 26% लोग क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने के पक्ष में हैं, और उनका कहना है कि इस वैध कर दिया जाए। और फिर उसपर टैक्स लगाया जाए।

सर्वेक्षण में यह भी पता चला है कि 87% भारतीय परिवार क्रिप्टो में ट्रेडिंग या निवेश नहीं करता है, जबकि सर्वेक्षण में शामिल 74% लोगों का कहना था कि क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विज्ञापनों में जोखिमों के बारे में नहीं बताया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर