न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी : सुसाइड करने से पहले दोस्त को किया कॉल, कहा- आज अंतिम बार हो रही है बात, फंदा लगा लटका

पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 12:09:54

बूंदी : सुसाइड करने से पहले दोस्त को किया कॉल, कहा- आज अंतिम बार हो रही है बात, फंदा लगा लटका

बूंदी के नमाना थाना क्षेत्र में बीती रात एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें एक शख्स ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले शख्स ने दोस्त को कॉल किया और कहा कि आज अंतिम बार बात हो रही है और इसके बाद फंदा लगा लटक गया। हादसे का खुलासा मंगलवार सुबह हुआ। पुलिस ने मौका-मुआयना के बाद शव फंदे से उतारा। जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि नमाना कस्बे में रहने वाले पवन खटीक (25) ने सुसाइड किया है। वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ यहां रहता था और कस्बे में मीट की दुकान लगाता था। रात को परिवार सहित खाना खाने के बाद वह दूसरे कमरे में सोने जाने की कहकर चला गया। देर रात पवन ने तार का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह दूसरे कमरे में सो रही पत्नी व बच्चे जागने के काफी समय बाद भी पवन कमरे से बाहर नहीं आया। पत्नी उसको जगाने पहुंची तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने व आवाज लगाने के बाद भी कोई जबाव नहीं मिला। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कुंडी तोड़कर कमरे में पहुंची तो पवन फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे पवन ने अपने दोस्त को कॉल किया और कहा कि आज अपनी आखिरी बार बात हो रही है, इसके बाद अब बात नहीं होंगी। जिसके बाद कॉल काट दिया। दोस्त से इस बारे में बताया कि पवन अक्सर ऐसी बातें करता रहता था। इसलिए उस पर ध्यान नहीं दिया और कॉल काटने के बाद वह मोबाइल रखकर सो गया। पुलिस परिजनों व दोस्तों से पूछताछ करने के साथ ही आत्महत्या करने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट