
कहा जाता हैं कि गलत काम करने वाला भी भगवान से तो डरता ही हैं और भगवान के सामने गलत काम करने से कतराता हैं। लेकिन चोरों के हौंसले ऐसे बुलंद होते जा रहे हैं कि उन्होंने भगवान के घर को निशाना बनाया। चोरों ने रामप्रसाद घाट के पास पहाड़ी पर बने भैरव मन्दिर से चोरों ने आधा किलो चांदी का छत्र, एक कलश, करीब सात आठ हजार की दान पात्र से नकदी चुरा ली। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस पहुंची और पुजारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुजारी ललित मोहन ने बताया कि वे रात को यहीं पर थे और आगे की तरफ सो रहे थे। चोर पीछे की तरफ से पहाड़ी पर चढे़ और उसकी रास्ते से चोरी कर वापस चले गए। सुबह जब पूजा अर्चना के लिए उठे तो जानकारी मिली कि चोर आधा किलो चांदी का छत्र और एक कलश के साथ दान पात्र में मौजूद करीब सात आठ हजार रुपए की नकदी चुरा कर ले गए।














