न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान, एमपी समेत 6 राज्यों में सर्दी का अलर्ट, 31 से 4 जनवरी तक पड़ेगी हाड़ गला देने वाली ठंड

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 11:29:00

राजस्थान, एमपी समेत 6 राज्यों में सर्दी का अलर्ट, 31 से 4 जनवरी तक पड़ेगी हाड़ गला देने वाली ठंड

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में यहां तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के चुरू में सोमवार सुबह तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से विजिबिलिटी भी बेहद कम रही। जिसका असर ट्रेन और रोड ट्रांसपोर्टेशन पर देखने को मिला है।

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पांच दिन इस सीजन के सबसे सर्द रहने वाले हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

दिल्ली में 3 डिग्री तक पहुंचा तापमान

दिल्ली में सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड से शुरू हुई। 8 से 10 बजे के बीच कई इलाकों में पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पहले ही यहां येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, सफदरजंग में 5 डिग्री, आयानगर में 4.0 डिग्री, रिज में तापमान 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली वालों के लिए अगले 5 दिन कड़ाके की सर्दी में गुजरने वाले हैं।

राजस्थान: दो शहरों का पारा माइनस में

राजस्थान में सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। राज्य में क्रिसमस डे (बड़ा दिन) कड़ाके की सर्दी की शुरुआत लेकर आया। रविवार को सीजन में पहली बार दो शहरों का पारा माइनस में चला गया। माउंट आबू में पारा माइनस 0.5 पहुंचा, जबकि जयपुर के जोबनेर में भी पारा -1 डिग्री रहा। जयपुर शहर में भी सीजन की सबसे सर्द रात बीती। तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सीकर, फतेहपुर सहित 11 शहरों में पारा लुढ़ककर 5 डिग्री से नीचे आ गया। शेखावटी सहित कई इलाके में शीतलहर के साथ घना कोहरा भी छाया रहा। इससे दृश्यता भी कम रह गई।

एमपी: रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे

उत्तरी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया। दतिया सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। इसके अलावा धार, गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो, नौगांव और सागर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया। शनिवार शाम से उत्तरी हवाएं चलने लगी थीं। इस कारण दिन और रात का तापमान गिर गया है। अगले 48 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

उत्तराखंड: हरिद्वार में पारा 10 डिग्री के नीचे

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। सोमवार सुबह कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राज्य का वासुकी ताल पूरी तरह जम गया है। गंगोत्री से केदारनाथ वाले रास्ते में यह ताल पड़ता है। चार धाम यात्रा के दौरान ही इस ताल को देखने जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट