न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में भी मंडरा रहा ओमिक्रॉन का खतरा, दक्षिण अफ्रीका से आए एक परिवार के 4 लोग पॉजिटिव, संपर्क में आए रिश्तेदारों में बच्चे सहित 5 संक्रमित

ओमिक्रॉन का खतरा राजस्थान में भी मंडराता नजर आ रहा हैं क्योंकि प्रदेश में 7 दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से जयपुर आए एक परिवार के 4 लोग पॉजिटिव आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 9:01:11

राजस्थान में भी मंडरा रहा ओमिक्रॉन का खतरा, दक्षिण अफ्रीका से आए एक परिवार के 4 लोग पॉजिटिव, संपर्क में आए रिश्तेदारों में बच्चे सहित 5 संक्रमित

कोरोना का कहर एक बार फिर प्रसार के साथ ही चिंता भी बढ़ाने लगा हैं। खासतौर से इस समय इसके सबसे संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बना हुआ हैं। देश में इसकी एंट्री हो चुकी हैं जिसमें दक्षिण अफ्रीका में दुनिया का पहला केस मिलने के 9 दिन बाद ही गुरुवार को कर्नाटक में इस वैरिएंट के दो केस सामने आए हैं। ओमिक्रॉन का खतरा राजस्थान में भी मंडराता नजर आ रहा हैं क्योंकि प्रदेश में 7 दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से जयपुर आए एक परिवार के 4 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें दंपती समेत उनकी दो बच्चियां (8 और 15 साल) पॉजिटिव मिले हैं। चिंता यह है कि वे आदर्श नगर में जिन 12 रिश्तेदारों से मिले, उनमें से भी 5 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक 16 साल का बच्चा भी है। सभी को ओमिक्रॉन का संदिग्ध मानते हुए क्वारैंटाइन किया गया है।

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) के अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि द. अफ्रीका से लौटे परिवार को ओमिक्रॉन का संदिग्ध मानते हुए अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बता दें कि यह परिवार 25 नवंबर को अफ्रीका से लौटा था। इसके बाद आदर्श नगर में रिश्तेदारों से मिला था। बुधवार को आदर्श नगर में रहने वाले परिवार का एक व्यक्ति संक्रमित आया फिर सभी की जांच की गई। अब जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इनके सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि इनमें ओमिक्रॉन है या नहीं। राहत यह है कि बच्चों को छोड़कर सभी वयस्कों को टीके की दोनों डोज लगी हैं। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं और हालत गंभीर नहीं है।

प्रदेश में लगातार कोरोना के केस में बढ़ाेतरी हो रही है। नवंबर में करीब 365 केस अब तक आ चुके हैं। इनमें जयपुर सबसे हॉट स्पॉट बना हुआ है। वहीं लगातार बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। गुरुवार को भी 21 पॉजिटिव केस सामने आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट