न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस की पहली बड़ी जनसभा में गरजी सोनिया गाँधी, देश से ऊपर कोई नहीं, खुद को महान मानते हैं मोदी

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली बड़ी जनसभा शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हुई। इस जनसभा में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है। देश से ऊपर कोई नहीं होता, लेकिन मोदी खुद को महान मानते हैं। पूरे तंत्र में डर बैठा रहे हैं। यह तानाशाही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 06 Apr 2024 9:45:16

कांग्रेस की पहली बड़ी जनसभा में गरजी सोनिया गाँधी, देश से ऊपर कोई नहीं, खुद को महान मानते हैं मोदी

जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली बड़ी जनसभा शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हुई। इस जनसभा में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है। देश से ऊपर कोई नहीं होता, लेकिन मोदी खुद को महान मानते हैं। पूरे तंत्र में डर बैठा रहे हैं। यह तानाशाही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई। आज बढ़ती कीमतों से माताओं-बहनों को रसोई चलाने में मुश्किलें हो रही हैं। इसलिए यह समय हताशा से भरा हुआ है, लेकिन जान लीजिए हताशा के साथ उम्मीद का भी जन्म होता है। मुझे पूरा यकीन है कांग्रेस के हमारे साथी न्याय के दीपक को सीने की आग से जलाएंगे और हजारों की आंधियों से संभाल आगे बढ़ेंगे। सोनिया ने आगे कहा कि विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल होने की धमकी दी गई है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है। पिछले 10 साल में इस सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये सब तानाशाही है और हम सब इसका जवाब देंगे।

sonia gandhi public meeting speech,congress rally highlights,sonia gandhi addresses crowd,modi criticism by sonia gandhi,congress party event speech,sonia gandhi statement on modi,political rally highlights,congress leader addresses crowd,sonia gandhi on patriotism,modi criticism by congress

वहीं राजस्थान में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एयरपोर्ट, आईआईटी और एम्स कांग्रेस लाई और पीएम मोदी कहते हैं देश का विकास हो रहा है। मैं देश के विकास के लिए काम कर रहा हूं। खड़गे ने कहा कि हम कभी झूठ बोलने वालों में नहीं है। जैसा मोदी झूठ बोलते हैं। हर जगह कुछ न कुछ नया झूठ बोलकर आते हैं। उन्होंने कितनी गारंटी हमसे पहले दी है। मोदी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं। आपने देश के लिए कुछ नहीं किया, फिर भी कहते रहते हैं कांग्रेस वालों ने कुछ नहीं किया, 70 सालों में कुछ नहीं किया। खड़गे ने आगे कहा कि किसान परेशान हैं, आत्महत्या कर रहे हैं और राजस्थान में पीएम मोदी आकर कहते हैं कि मैंने 370 हटा दिया है। यह बात यहां क्यों बोलते हैं, जम्मू-कश्मीर में जाकर बोलें तो इसका कुछ मतलब है।

खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बिना कुछ किए हर चीज का क्रेडिट लेते रहे हैं। “क्या वास्तविक रूप से बिना कोई काम किए श्रेय लेना चाहिएहै? वो कहते हैं मैंने ये किया, मैंने वो किया। उन्होंने हमें पहले कितनी गारंटी दी है?”

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पहली गारंटी में युवाओं से कहा कि वह हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे। “10 साल में 20 करोड़ नौकरियां देनी थीं। क्या देश के युवाओं को 20 करोड़ नौकरियां मिल गईं? उन्होंने कहा कि सभी के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, क्या आई? एक पीएम कैसे झूठ बोल सकता है।"

खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, खुद देश के लिए कुछ नहीं किया और फिर भी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में देश के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी, एयरपोर्ट और एम्स कांग्रेस लेकर आई और पीएम मोदी अब भी कहते हैं कि वह देश का विकास कर रहे हैं।

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि आप जो वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाएगा। आप सोच रहे होंगे कि हमारा लोकतंत्र कैसे खतरे में है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो बड़ी-बड़ी संस्थाएं बनाई गई थीं, वे कमजोर हो रही हैं, उनका दुरुपयोग हो रहा है। जनता को अब ईवीएम पर भी भरोसा नहीं रहा। उन्हें नहीं पता कि वो जिसे वोट डालेंगे उसी को जाएगा या नहीं। आज देश में बेरोजगारी चरम पर है, 10 साल से भाजपा की सरकार ने इस समस्या के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आते ही राजस्थान में चिरंजीवी योजना बंद हो गई। 25 लाख का बीमा अब 5 लाख हो गया। क्या ये पढ़ने को मिला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं। आपके सीएमओ में तैनात सीआई के बेटे ने हत्या कर दी और आपने मामला तक दर्ज नहीं किया। 36 कौम के लोग राजस्थान में ऐसा गुल खिलाएंगे कि मोदी सरकार का मोरिया बोलेगा।

बता दें कि इस रैली के जरिए कांग्रेस ने जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, अजमेर, दौसा, अलवर लोकसभा क्षेत्रों की 40 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस की टॉप टीम ने चुनावी घोषणा पत्र लॉन्च किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट