न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दामाद ने ससुर पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, मिला सरकारी रिवाल्वर

जयपुर में एक पुलिस कमांडो ने ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। घर के बाहर खड़ी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 2:25:40

दामाद ने ससुर पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, मिला सरकारी रिवाल्वर

जयपुर। जयपुर में एक पुलिस कमांडो ने ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। घर के बाहर खड़ी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। हंगामा होने पर लोगों के इकट्ठा होते देखकर आरोपी पुलिस कमांडो फरार हो गया। भागते समय गिरी सरकारी पिस्तौल को करधनी थाना पुलिस को सौंपा गया है। घायल बुजुर्ग ससुर का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि जीण माता नगर हरनाथपुरा निवासी देवी सिंह राठौड़ (67) पर जानलेवा हमला किया गया है। 4 दिसम्बर 2018 को उनकी बेटी मंजू कंवर की शादी पुष्पेन्द्र सिंह रत्नावत से हुई थी। पुलिस कमांडो पुष्पेन्द्र सिंह रत्नावत एक ADG के गनमैन लग रहे है। मंजू कंवर का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति पुष्पेन्द्र सिंह दहेज के लिए टॉर्चर कर मारपीट करते थे। परेशान होकर पिछले डेढ़ साल से वह पति से अलग रह रही है। मंजू कंवर पिता के घर के पास किराए पर 2 साल के बेटे के साथ रहकर जॉब करती है।

ससुराल आकर लोहे के पाइप से ससुर देवी सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। भागते समय सरकारी पिस्तौल वहीं गिर गई।

कॉल कर धमकाया- आज तुझे मारुंगा

मंजू कंवर ने बताया- अगल रहने के बाद भी पति पुष्पेंद्र उसको कॉल कर धमकाता रहता है। 1 सितम्बर को बेटे की तबीयत खराब होने पर वह ऑफिस नहीं गई। ऑफिस नहीं जाने का पता चलने पर आरोपी पुष्पेन्द्र ने कॉल कर धमकाया। ऑफिस नहीं जाने की बात को लेकर मारने की धमकी देने लगा। अगले दिन ऑफिस जाने पर कॉल कर धमकाया- कि आज तुझे मारुंगा, शाम को घर आ। बुलाने पर नहीं जाने पर आरोपी पुष्पेन्द्र रात करीब 9:30 बजे ससुराल पहुंच गया।

कार तोड़ ससुर से की मारपीट

लोहे की पाइप से घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की। उसके बाद बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई। मंजू कंवर का कहना है कि तोड़फोड़ और पुष्पेन्द्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता देवी सिंह घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलते ही पुष्पेन्द्र ने ससुर देवी सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे के पाइप से सिर-शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरने के बाद भी मारपीट करता रहा। शोर-शराबा सुनकर लोगों के इकट्ठा होते देखकर आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह फरार हो गया।

सरकारी पिस्तौल को थाने में कराया जमा

भागते समय आरोपी पुष्पेन्द्र की सरकारी पिस्तौल घर के बाहर ही गिर गई। गंभीर हालत में देवी सिंह को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। सुबह देखने पर घर के बाहर सरकारी पिस्तौल पड़ी मिली। पत्नी मंजू कंवर ने करधनी थाने में सरकारी पिस्तौल जमा करवाकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट