न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्सीडेंटल क्लेम उठाने के लिए बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर करी पिता की हत्या, कुछ महीनों पहले ही कराया था बिमा

पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की सच्चाई सामने पर पुलिस के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। डीग पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 3:55:32

एक्सीडेंटल क्लेम उठाने के लिए बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर करी पिता की हत्या,  कुछ महीनों पहले ही कराया था बिमा

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर एक्सीडेंटल बीमा का फर्जी क्लेम उठाने के लिए अपने पिता की सिर पर हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। यह घटना भरतपुर के डीग थाना झेत्र की है। आरोपियों ने 24 दिसंबर की देर रात को वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की सच्चाई सामने पर पुलिस के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। डीग पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात का शिकार हुआ मोहकम डीग के सदर थाना इलाके के नगला भधई गांव का रहने वाला था। मोहकम अपने पुत्र राजेश के साथ फरीदाबाद में रहता था। करीब चार महीने पहले राजेश ने अपने पिता मोहकम का चार अलग-अलग बैंकों में 40 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा कराया था। उसके बाद उसने इस बीमा का फर्जी क्लेम उठाने की योजना बनाई। इसके लिए मोहकम को गांव लाने का प्लान तैयार किया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 24 दिसंबर को राजेश योजनाबद्ध तरीके से अपने दोस्तों के साथ पिता को घर ला रहा था। शाम को रास्ते में राजेश ने अपने पिता और साथियों को पहले शराब पिलाई। उसके बाद डीग थाना इलाके के दिदावली गांव के पास मौका देखकर साथियों के साथ मिलकर हथौड़े से वारकर पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बाद में शव को सड़क किनारे फेंक दिया ताकि वह एक्सीडेंट की घटना लग सके।

वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश और उसके साथी शराब के नशे में देर रात तक सड़क पर घूमते रहे। इस दौरान वे रात्रि गश्त कर रही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 25 दिसंबर की सुबह पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि दीदावली गांव के पास एक व्यक्ति का शव मिला है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीना ने बताया कि पुलिस ने जब शव के बारे में जानकारी जुटाई तो आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त मोहकम निवासी नगला भधई गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोहकम का हाल ही में 40 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा कराया गया है। इससे पुलिस का शक पकड़े गये युवकों पर गया। पुलिस ने तीनों से युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया। तीनों आरोपियों ने मोहकम की हत्या करना कबूल लिया। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंटल बीमा क्लेम उठाने के लेने के लिए ही उन्होंने मोहकम की हत्या की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट