न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ लोग यहाँ खुद को जादूगर कहते हैं, भरतपुर चुनावी सभा में मोदी ने गहलोत पर कसा तंज, छू मंतर हो जाएंगे

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है- 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया भारत का लोहा मान रही है। यह सब मेरी नहीं आपके एक वोट का कमाल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 2:19:51

कुछ लोग यहाँ खुद को जादूगर कहते हैं, भरतपुर चुनावी सभा में मोदी ने गहलोत पर कसा तंज, छू मंतर हो जाएंगे

भरतपुर। आगामी शनिवार 25 नवम्बर को राजस्थान में राजस्थान विधानसभा के गठन के लिए मतदाता वोट डालेंगे। राजनीतिक पार्टियाँ मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही हैं। जनसभाओं में हर पार्टी का बड़ा नेता दूसरी पार्टी के नेता को आरोपित कर रहा है। एक बार फिर ऐसा ही नजारा भरतपुर में देखने को मिला जहाँ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पार्टी भाजपा प्रत्याशियों के लिए आम जनता को सम्बोधित करते हुए वोट माँगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग एक ही चरण में 25 नवंबर को होगी। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राजस्थान में जमकर चुनाव प्रचार हो रहा है। कांग्रेस हो या फिर भाजपा सहित दूसरी पार्टियां फुल एक्शन मोड में हैं। जेपी नड्डा और अमित शाह के बाद आज शनिवार (18 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भरतपुर पहुंच गए हैं जहां उनका वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का भरतपुर दौरा पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भरतपुर की जनसभा में मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है- 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया भारत का लोहा मान रही है। यह सब मेरी नहीं आपके एक वोट का कमाल है। पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 वर्ष में क्या हुआ। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है और इसलिए राजस्थान कह रहा है-जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, भाजपा का संकल्प है राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे। भाजपा का संकल्प है राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे। भाजपा का संकल्प है महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे। राजस्थान भाजपा ने जो वादे किए हैं, इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे।

कांग्रेस ने महिलाओं का विश्वास तोड़ा

भरतपुर के कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला किया। कांग्रेस ने महिलाओं का विश्वास तोड़ा है। कांग्रेस को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस राज में दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। राजस्थान में दलितों पर अत्याचार हुआ है।

कोने-कोने से कांग्रेस की सफाई करें मतदाता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये चुनाव की दीपावली है। इसलिए सभी मतदाता कोने-कोने से कांग्रेस की सफाई करें। राजस्थान से कांग्रेस को हटाना जरूरी है। अब जादूगर का राज खत्म होना चाहिए। सभी वादों को पूरा किया जाएगा। योजनाओं का लाभ गांव-गांव मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट