न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पुष्‍पा स्‍टाइल’ में सफेद चंदन की तस्करी, पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की लकड़ी, 4 लोग गिरफ्तार

साउथ की हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा’ ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है। फिल्म के न सिर्फ गाने बल्कि डायलॉग से लेकर एक्शन तक लोग बतौर ट्रेंड कॉपी कर रहे हैं। वहीं अपराधी भी इस फिल्म के चंदन तस्करी की नकल में पीछे नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 10:05:48

‘पुष्‍पा स्‍टाइल’ में सफेद चंदन की तस्करी, पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की लकड़ी, 4 लोग गिरफ्तार

साउथ की हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा’ ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है। फिल्म के न सिर्फ गाने बल्कि डायलॉग से लेकर एक्शन तक लोग बतौर ट्रेंड कॉपी कर रहे हैं। वहीं अपराधी भी इस फिल्म के चंदन तस्करी की नकल में पीछे नहीं है। आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र सफेद चंदन की तस्करी करते कोंडागांव पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अदरक की बोरियों के नीचे छिपाकर 985 किलो चंदन लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। जब्त चंदन की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कोंडागांव के एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की चंदन लकड़ी जब्त की है। 985 किलो चंदन की लकड़ी के साथ 3 कर्नाटक व 1 ओडिशा के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद एसडीओपी कोंडागांव निमितेष सिंह सहित थानों की टीमों को लगाया गया था। रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे नंबर-30 पर 4 लोग आइसर (ट्रक) वाहन में सफेद चंदन की लकड़ी लेकर निकले थे।

पुलिस द्वारा कोंडागांव के मर्दापाल तिराहे पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी ट्रक में अब्दुल अजीज, सैयद परवेज, जयंथ एन. और संजीत बारा आए। वाहन क्रमांक MH 12 QW 3084 की तलाशी लेने पर 10 बोरियों में भारी मात्रा में सफेद चंदन की लकड़ी जब्त की गई।

एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरोपियों ने वाहन के डाले में फिल्मी स्टाइल से अदरक की बोरियों के नीचे सफेद चंदन को छिपाकर रखा था। चंदन की लकड़ी बोरियों में टुकड़ों में भरकर महाराष्ट्र तस्करी कर रहे। 985 किलोग्राम सफेद चंदन की जब्ती बनाई गई है। चंदन लकड़ी का बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये है।

आरोपियों से चंदन की लकड़ियों के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन उनके पास कुछ नहीं था। कोंडागांव थाने में में धारा 379, भारतीय वन अधिनियम की धारा 41,42,52,64, छत्तीसगढ़ वनोपज व्यापार अधिनियम की 1969 की धारा 5 एवं छत्तीसगढ़ वनोपज नियम 2001 की धारा 3 व 22 का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

- अब्दुल अजीज (45 वर्ष), निवासी -उप्पीनंगड़ी, थाना-उप्पीनंगड़ी, दक्षिण कन्नड़ मंगलौर (कर्नाटक)
- जयंथ एन. गौड़ा (39 वर्ष), निवासी- बेल्लारे, थाना-बेल्लारे, दक्षिण कन्नड़ मंगलौर (कर्नाटक)
- सैयद परवेज (43 वर्ष) निवासी- कागेकोडामग्गे भद्रावथी शिमोगा (कर्नाटक)
- संजीत बारा (32 वर्ष) निवासी- पडुआ, थाना पडुआ, जिला कोरापुट (ओडिशा)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर