न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : पुलिस ने पकड़ी कोरियर से आई नशीली गोलियों की बड़ी खेप, तस्कर हुआ गिरफ्तार

कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच जवाहरनगर थाना में सब इंस्पेक्टर आदेश कुमार को सौंपी गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Mar 2021 4:09:16

श्रीगंगानगर : पुलिस ने पकड़ी कोरियर से आई नशीली गोलियों की बड़ी खेप, तस्कर हुआ गिरफ्तार

श्रीगंगानगर में कोतवाली पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसके अनुसार पुलिस ने नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच जवाहरनगर थाना में सब इंस्पेक्टर आदेश कुमार को सौंपी गई है। शुक्रवार काे कोर्ट में पेश करने पर अवनोद का पूछताछ के लिए रिमांड मिला है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कोतवाली में सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने गुरुवार देर शाम को सुखाड़िया सर्किल की ओर से फोर्ड फिगो कार में जा रहे युवक का पीछा किया। युवक ने कार ब्लॉक एरिया की तरफ भगा दी। पुलिस दल ने उसे सी-ब्लॉक में घेर लिया। युवक कार से उतरकर भागने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। पकड़ा गया युवक अवनोद चावला पुत्र कृष्णलाल चावला निवासी झोंटावाली, थाना मुकलावा है। तलाशी लेने पर कार में एक प्लास्टिक कट्टा मिला, जिसमें गत्ते का कार्टन रखा था। कार्टन में 10 हजार अवैध नशीली गोलियां बरामद हुईं। कोतवाली पुलिस के अनुसार अवनोद चावला की अपने गांव में किराना की दुकान है।

पूछताछ में अवनोद ने बताया कि कुछ दिनों से गुजरात गए हुए उसके भाई संदीप ने जोधपुर से कोरियर कंपनी के मार्फत यह नशीली गोलियां भिजवाई हैं। भाई ने उसे फोन कर श्रीगंगानगर में कोरियर कंपनी से गोलियां गांव ले जाने के लिए कहा था। पुलिस के अनुसार सुखड़िया सर्किल के पास एक कोरियर कंपनी के कार्यालय से जब अविनोद कार में गोलियां ले जा रहा था तो मुखबिर की सूचना पर पीछा कर काबू कर लिया गया। पुलिस टीम में एएसआई राकेश कुमार, हैडकांस्टेबल सतवीर सिंह, कांस्टेबल प्रमाेद, राकेश भुंवाल, मनफूल, अरूण, चालक धर्मपाल शामिल रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत