न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : शराब के नशे में हुई हाथापाई और युवक ने गला दबाकर की अपने साथी की हत्या

मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर के कोटा इलाके में शराब के नशे में दो साथियों में हाथापाई और एक ने दूसरे की गला दबाकर हत्या कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 10:35:28

छत्तीसगढ़ : शराब के नशे में हुई हाथापाई और युवक ने गला दबाकर की अपने साथी की हत्या

मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर के कोटा इलाके में शराब के नशे में दो साथियों में हाथापाई और एक ने दूसरे की गला दबाकर हत्या कर डाली। हत्या करने वाले युवक महेश को घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वक्त स्टेडियम के पास कोई नहीं था। रास्ते से गुजरते वक्त कुछ लोगों की नजर मोनू के शव पर पड़ी। बस्ती में भी खबर फैल गई। पुलिस को जानकारी मिली तो ये बात सामने आई कि मोनू और महेश के बीच रंजिश है। स्थानीय लड़कों से पूछताछ करने पर मुहल्ले में ही एक घर में छुपा महेश पकड़ा गया। अब पुलिस इस केस में महेश को जेल भेजने की तैयारी में है। सरस्वती नगर थाने की पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय मोनू के रूप में हुई जो पेशे से मैकेनिक का काम करता था। कोटा के आसपास ही उसकी एक छोटी टू-व्हीलर रिपेयर शॉप है। पुलिस ने अब तक की जांच में पाया है कि मोनू का महेश की भाभी से संबंध था। दोनों के बीच रिश्ता प्यार की शक्ल ले रहा था। ये बात मोहल्ले में भी चर्चा में आ चुकी थी और महेश को भी इसकी भनक लग चुकी थी। इस बात से गुस्साए महेश ने मंगलवार को कोटा स्टेडियम के पास मोनू से मुलाकात की। बातों में उलझाकर पहले तो महेश ने शराब की दावत दी। मोनू भी एक कोना पकड़कर उसके साथ शराब पीने बैठ गया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। महेश इस कदर गुस्से में था कि उसने दोनों हाथों से मोनू का गला दबा दिया। हाथ पैर पटकता मोनू खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। मगर महेश ने तब तक मोनू का गला दबाए रखा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत