न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिक्किम: बादल फटने के बाद आई बाढ़, 56 मरे, 81 लापता, 62 जीवित मिले

सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है। सेना के जवानों समेत 100 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 1:05:32

सिक्किम: बादल फटने के बाद आई बाढ़, 56 मरे, 81 लापता, 62 जीवित मिले

गंगटोक। सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है। सेना के जवानों समेत 100 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। इनमें से अब तक 56 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, लापता बताए गए 62 लोग जीवित मिले हैं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि लापता लोगों की संख्या घटकर अब 81 हो गई है। इनकी तलाश जारी है।

अलग-अलग जगहों से अब तक 56 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें तीस्ता नदी के बेसिन से 30 से ज्यादा शव मिले हैं। सेना के 22 जवान लापता हुए थे, इनमें 7 शव बरामद किए गए हैं। एसडीआरएफ के मुताबिक, बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से सिक्किम के चार जिलों में 41,870 लोग प्रभावित हुए हैं। मंगन जिले में सबसे ज्याद नुकसान हुआ है। यहां के करीब 30,300 लोग आपदा की चपेट में आ गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सेना के 39 वाहन लापता हो गए थे। इनमें से 15 वाहन कई फुट गहरे कीचड़ से बरामद किए गए हैं।

सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में अचानक आई बाढ़ के बाद फंसे 3,000 से ज्यादा सैलानी सुरक्षित हैं। वायुसेना ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए राहत अभियान चलाने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम की वहज से बागडोगरा के साथ चाटेन से भी उड़ान नहीं भरी जा सकी। फंसे हुए सैलानियों को स्थानीय प्रशासन और सेना सहायता पहुंचा रही है। स्थानीय लोगों को भोजन, चिकित्सा सहायता और उपग्रह टर्मिनलों के माध्यम से टेलीफोन कनेक्टिविटी प्रदान करके सहायता पहुंचाई जा रही है।

दिल्ली में MoS अजय कुमार मिश्रा ने गंगटोक में मुख्यमंत्री आवास पर राज्य में अचानक आई बाढ़ को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया, "सिक्किम के लिए इस संकट के समय में भारत सरकार हमारे साथ खड़ी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के साथ मेरी बैठक हुई है। राहत का बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर सभी जरूरी काम करना जरूरी है।

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि सिक्किम बहुत बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, पानी की सप्लाई पर भी प्रभाव पड़ा है। लोग कठिनाई में हैं। सभी संबंधित मंत्रालयों की टीम भी सिक्किम भेज रहे हैं। केंद्र द्वारा राज्य सरकार का पूरा सहयोग किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब