न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने की योगी से अयोध्या में एक प्लॉट की माँग, बनाना चाहते हैं गेस्ट हाउस

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अनोखी मांग कर दी है। उन्होंने अपने राज्य के लिए अयोध्या में जमीन के एक टुकड़े की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमने यूपी के सीएम से अयोध्या में एक छोटा सा प्लॉट आवंटित करने का अनुरोध किया है। हम यहां एक गेस्ट हाउस बनाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 9:14:41

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने की योगी से अयोध्या में एक प्लॉट की माँग, बनाना चाहते हैं गेस्ट हाउस

लखनऊ। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार इसकी तैयारी कर रही है। पीएम मोदी भगवान राम की प्रतिमा की स्थापना करेंगे। करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक राम मंदिर के कारण अयोध्या की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। इस बीच सिक्किम के मुख्यमंत्री ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अनोखी मांग कर दी है। उन्होंने अपने राज्य के लिए अयोध्या में जमीन के एक टुकड़े की मांग की है।

ज्ञातव्य है कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग वाराणसी के दौरे पर थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बदल गया है, यहां हर दिन लाखों पर्यटक आते हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था ठीक है। 2014 में पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पूर्वोत्तर में भी काफी विकास हुआ है। यूपी में भी यह बदलाव नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने यूपी के सीएम से अयोध्या में एक छोटा सा प्लॉट आवंटित करने का अनुरोध किया है। हम यहां एक गेस्ट हाउस बनाएंगे।

अयोध्या के सभी होटल बुक

अयोध्या में श्रीराम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले अधिसंख्य अतिथि लखनऊ में ठहरेंगे। ऐसे में यहां के होटलों में 20 जनवरी से लेकर 23 तक किसी भी एडवांस बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार की मौजूदगी में होटल एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। कहा गया कि इस अवधि में बाहर से आने वाले गेस्ट को होटल बुक नहीं किए जााएंगे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ने होटल कारोबारियों से कहा कि 20, 21, 22 और 23 जनवरी तक कोई बुकिंग न करें। इसकी वजह यह है कि श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम काफी भव्य होगा। इसमें बड़ी संख्या में अति विशिष्ट अतिथि भी आ रहे हैं। उनमें से अधिसंख्य लखनऊ में ठहरेंगे। अपर मुख्य सचिव ने होटल कारोबारियों से कहा कि किसी भी अतिथि से मानक से ज्यादा शुल्क न वसूला जाए। अतिथियों को लखनऊ की मेहमाननवाजी से रू-ब-रू कराएं, जिससे वे एक सुखद अनुभव के साथ वापस लौटें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल