न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द हो सकता है शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल से की मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। सीएम की राज्यपाल से अचानक मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार और राजेंद्र शुक्ल समेत तीन को मंत्री बनाने की अटकलें तेज हो गईं। वर्तमान में शिवराज कैबिनेट में चार मंत्रीपद खाली हैं। ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल स समय मांगा है। मंत्रिमंडल में विंध्य, महाकौशल, मालवा और बुंदेलखंड से एक-एक विधायक को शामिल करने की चर्चा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 11:10:14

जल्द हो सकता है शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल से की मुलाकात

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। सीएम की राज्यपाल से अचानक मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार और राजेंद्र शुक्ल समेत तीन को मंत्री बनाने की अटकलें तेज हो गईं। वर्तमान में शिवराज कैबिनेट में चार मंत्रीपद खाली हैं। ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल स समय मांगा है। मंत्रिमंडल में विंध्य, महाकौशल, मालवा और बुंदेलखंड से एक-एक विधायक को शामिल करने की चर्चा है।

ये बन सकते हैं मंत्री

सूत्रों के अनुसार राजेंद्र शुक्ल, जालम सिंह पटेल और गौरीशंकर बिसेन के नाम मंत्री पद के लिए चले। ये तीनों पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। भाजपा शुक्ल के जरिए विंध्य को, जालम सिंह पटेल के माध्यम से बुंदेलखंड तथा बिसेन के माध्यम से महाकौशल को साधने का प्रयास कर रही है।

रामपाल को मिला कैबिनेट मंत्री दर्जा

इधर, भाजपा के वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को राज्य सरकार ने सोमवार को ही राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय कार्य-समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने रामपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।

ज्ञातव्य है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के दिग्गज नेताओं को भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। केंद्रीय टीम से लेकर राज्य तक में नेताओं का समायोजन किया जा रहा है। हाल ही में 30 जुलाई को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए घोषणापत्र कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी का प्रमुख जयंत मलैया को बनाया गया था, जबकि सह-प्रमुख प्रभात झा को बनाया गया।

इसी तरह चुनाव प्रबंधन समिति के नाम भी फाइनल कर दिए गए थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को इस कमेटी का प्रमुख बनाया गया था। इस टीम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 21 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। पांच आमंत्रित नेता भी शामिल किए गए थे। इसके अलावा, पार्टी ने चुनाव को लेकर जिला संयोजकों के नाम भी घोषित कर दिए गए थे। प्रत्येक जिले में अलग-अलग नेताओं को कमान सौंपी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?