न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुलेगा ज्ञानवापी मस्जिद का शील्ड वजूखाना, होगी साफ-सफाई, निकाला जाएगा सड़ा हुआ पानी व मरी हुई मछलियाँ

बैठक से निकलकर वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने को लेकर निर्देश दिए गए थे। उस संबंध में दोनों पार्टियों से बात की गई है। शनिवार को इसकी सफाई की जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 4:36:51

खुलेगा ज्ञानवापी मस्जिद का शील्ड वजूखाना, होगी साफ-सफाई, निकाला जाएगा सड़ा हुआ पानी व मरी हुई मछलियाँ

वाराणसी। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित शील्ड वजूखाना शनिवार को खोल दिया जाएगा। इसी के मद्देनजर आज वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर परिसर के पिनाक भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हिंदू और मुस्लिम पक्षों के साथ-साथ उनके वकीलों की बैठक हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसी शनिवार (20 जनवरी) को शील्ड वजूखाने की साफ-सफाई की जाएगी। इस बात की पुष्टि खुद वाराणसी के जिलाधिकारी ने बैठक के बाद की है।

गौरतलब है कि हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्ष ने सु्प्रीम कोर्ट से यह मांग की थी कि शील्ड वजूखाने का पानी सड़ चुका है और उसमें मछलियां भी मरकर दुर्गंध पैदा कर रही हैं, जिस पर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के शील्ड वजूखाने की साफ-सफाई का आदेश दिया था।

दरअसल, ज्ञानवापी परिसर में कमिश्नर सर्वे के बाद वजूखाने में शिवलिंग जैसी आकृति मिली थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सील कर दिया गया था। तभी से ज्ञानवापी मस्जिद का वजूखाना शील्ड है।

कुछ दिनों पहले मुस्लिम पक्ष ने शील्ड वजूखाने में मर रही मछलियों और दुर्गंध के कारण साफ सफाई की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी। हिंदू पक्ष की तरफ से भी कोर्ट में यह मांग की गई थी कि उनके 'आराध्य' जहां पर हैं उसकी साफ सफाई की जाए।

जिसको देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों वजूखाने को खोलकर साफ-सफाई का आदेश दिया था। इसी संदर्भ में आज सुबह लगभग 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 तक विश्वनाथ मंदिर के पिनाक भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हिंदू मुस्लिम पक्षों और उनके वकीलों के साथ एक बैठक की गई।

बैठक से निकलकर वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने को लेकर निर्देश दिए गए थे। उस संबंध में दोनों पार्टियों से बात की गई है। शनिवार को इसकी सफाई की जाएगी।

वजूखाना की शिफ्टिंग की बात से जिलाधिकारी ने इंकार करते हुए बताया कि सिर्फ साफ-सफाई ही होगी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहेंगे।

वहीं, हिंदू पक्ष की वादिनी सीता साहू ने बताया कि ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने की साफ-सफाई को लेकर उनकी तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी जो मंजूर हो गई। उधर, हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग आज मौजूद थे और बहुत ही अच्छे वातावरण में बैठक हुई है। जल्द ही वजूखाने की साफ-सफाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात