न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदेश नेताओं से मुलाकात में शाह व नड्डा ने गुटबाजी पर जताई नाराजगी, अचानक रद्द हुई संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक

इससे पूर्व प्रदेश नेताओं के साथ हुई मीटिंग में नड्डा व शाह ने परिवर्तन यात्राओं में कई जगह भीड़ नहीं जुटने, नेताओं की गुटबाजी के चलते कई जगह स्थानीय नेताओं के विरोध जैसी घटनाओं पर नाराजगी जताई। प्रदेश स्तर के नेताओं के बीच चल रही आपसी प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर नड्डा और शाह ने नेताओं को नसीहत दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 4:34:26

प्रदेश नेताओं से मुलाकात में शाह व नड्डा ने गुटबाजी पर जताई नाराजगी, अचानक रद्द हुई संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक

जयपुर। हाल ही में जयपुर के दादिया गाँव में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के बाद भाजपा ने विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ बैठकें कीं। लेकिन आज गुरुवार को दोनों नेताओं की संघ पदाधिकारियों के साथ जो मीटिंग होने वाली थी, उसे अचानक बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया गया और दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इससे पूर्व प्रदेश नेताओं के साथ हुई मीटिंग में नड्डा व शाह ने परिवर्तन यात्राओं में कई जगह भीड़ नहीं जुटने, नेताओं की गुटबाजी के चलते कई जगह स्थानीय नेताओं के विरोध जैसी घटनाओं पर नाराजगी जताई। प्रदेश स्तर के नेताओं के बीच चल रही आपसी प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर नड्डा और शाह ने नेताओं को नसीहत दी है।

अचानक मीटिंग कैंसिल

गुरुवार को शेड्यूल अमित शाह और जेपी नड्डा की संघ पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कैंसिल हो गई। दरअसल, चर्चा है कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रकाशचंद को आगामी चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसी को लेकर दोनों नेताओं के स्थानीय संघ के पदाधिकारियों से बात करने की संभावना थी, लेकिन प्रोग्राम कैंसिल हो गया है। इसका कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

इससे पहले आज सुबह दोनों नेताओं से मिलने प्रदेश के कई नेता होटल पहुंचे। सुबह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर और प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने होटल पहुंचकर नड्डा और शाह से मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल को टाल गए शेखावत

देर रात हुई मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, चुनाव प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी विजया राहटकर, कुलदीप बिश्नोई, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मौजूद रहे।

मीटिंग से निकले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांसदों को चुनाव लड़ाने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी नेतृत्व को तय करना है, बैठक में इस पर चर्चा नहीं हुई है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई है। सांसदों को चुनाव लड़ाने का फॉर्मूला राजस्थान में लागू होता है या नहीं, केंद्रीय चुनाव समिति तय करेगी। पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता को इग्नोर नहीं किया जा रहा है, सभी मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा- हमने बहुत विषय पर चर्चा की है। प्रत्याशियों के चयन के आधार पर चर्चा की गई है। चुनाव की घोषणा होने तक के कार्यक्रम तय किए गए हैं। सांसदों को चुनाव लड़ाने पर आगे विचार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट