न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मृत्यु से पूर्व छात्र का हुआ यौन उत्पीड़न व रैगिंग, पुलिस जाँच में आया सामने

जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के मृतक छात्र को मुख्य छात्रावास की दूसरी मंजिल के गलियारे में नग्न घुमाया गया था, इससे कुछ मिनट पहले वह वहां से गिर गया और मर गया। इसकी जानकारी कोलकाता पुलिस की प्रारंभिक जांच से मिली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 12:44:35

मृत्यु से पूर्व छात्र का हुआ यौन उत्पीड़न व रैगिंग, पुलिस जाँच में आया सामने

कोलकाता। 9 अगस्त को जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र ने मुख्य छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले की पुलिस द्वारा की गई जाँच में सामने आया है कि छात्र के आत्महत्या करने से पूर्व उसके साथ छात्रावास के सीनियर छात्रों ने यौन उत्पीड़न किया और उसे मुख्य छात्रावास की दूसरी मंजिल के गलियारे में नग्न घुमाया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा, जांचकर्ताओं ने यह भी पाया है कि किशोर के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। इस मामले में विश्वविद्यालय के वर्तमान और पूर्व छात्रों सहित गिरफ्तार किए गए लोगों ने पूरे प्रकरण में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI-भाषा को बताया, "किशोर के साथ निश्चित रूप से रैगिंग की गई और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। उसे कमरा नंबर 70 में कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने के बाद गलियारे में नग्न घुमाया गया। हमारे पास सबूत हैं।"

उन्होंने कहा, कोलकाता पुलिस जांचकर्ताओं को गिरफ्तार आरोपियों में से एक द्वारा बनाया गया एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला है, यह "पुलिस को गुमराह करने" के लिए किया गया था।

अधिकारी ने कहा, "जांच से यह भी पता चला कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई थी ताकि रैगिंग वाले हिस्से को छुपाया जा सके।"

उन्होंने बताया कि 9 अगस्त की घटना के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को छात्रावास के रसोइये से पूछताछ की।

विश्वविद्यालय के दो अन्य छात्रों को जांच के संबंध में पूछताछ के लिए जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है।

9 अगस्त की रात को परिसर के पास मुख्य लड़कों के छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद किशोर की मौत हो गई। उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि वह रैगिंग और यौन उत्पीड़न का शिकार थे।

प्रोफेसर ने दिया पद से इस्तीफा

प्रोफेसर सुबेनॉय चक्रवर्ती ने रविवार (20 अगस्त) को अपने पद से इस्तीफा दिया था। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर चक्रवर्ती का इस्तीफा, जेयू में गणित विभाग के प्रमुख बुद्धदेव साव के इस्तीफा देने के एक दिन बाद सामने आया था।

बता दें कि बुद्धदेव साव को विश्वविद्यालय के पदेन चांसलर, राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा अंतरिम कुलपति नियुक्त किया गया था। चक्रवर्ती ने अपने त्याग पत्र में लिखा, 'आपको सूचित किया जाता है कि मैं कुछ व्यक्तिगत कारणों से जादवपुर विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी के डीन के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।'

अब तक 13 छात्र गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि 17 वर्षीय ग्रेजुएशन के एक छात्र ने 9 अगस्त को अपने छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से कूदकर जान दे दी थी। पीड़ित छात्र के परिवार ने रैगिंग और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्र की मौत के मामले में जेयू के पूर्व और वर्तमान छात्रों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत