न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूर होगी वैक्‍सीन की कमी, सीरम और भारत बायोटेक ने सरकार से किया ये वादा

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय और ड्रग्‍स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से दोनों फर्म से जून, जुलाई, अगस्‍त और सितंबर में होने वाले उनके उत्‍पादन को लेकर जानकारी मांगी गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 May 2021 10:59:29

दूर होगी वैक्‍सीन की कमी, सीरम और भारत बायोटेक ने सरकार से किया ये वादा

देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच वैक्सीन की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है। कई राज्‍यों में कोविड वैक्‍सीन की कमी की शिकायते आ रही है। जिसकी वजह से टीकाकरण में गति नहीं आ रही है। ऐसे में सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum institute of India) और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने केंद्र को अपनी वैक्‍सीन उत्‍पादन की रिपोर्ट दी है। इसमें सीरम इंस्‍टीट्यूट ने अगस्‍त के आखिर तक या शुरू से हर महीने 10 करोड़ कोविशील्‍ड (Covishield) वैक्‍सीन उत्‍पादन करने के लिए कहा है। साथ ही भारत बायोटेक ने हर महीने 7.8 करोड़ कोवैक्सिन वैक्‍सीन (Covaxin) बनाने का वादा किया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय और ड्रग्‍स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से दोनों फर्म से जून, जुलाई, अगस्‍त और सितंबर में होने वाले उनके उत्‍पादन को लेकर जानकारी मांगी गई थी। इसके जवाब में दोनों कंपनियों ने सरकार को वैक्‍सीन उत्‍पादन बढ़ाने के बारे में जानकारी दी है।

भारत बायोटेक निदेशक डॉ वी कृष्ण मोहन ने सरकार को जानकारी दी है कि कोवैक्सिन का उत्पादन जुलाई में 3.32 करोड़ और अगस्त में 7.82 करोड़ हो जाएगा। यह सितंबर में भी बरकरार रहेगा। इसी तरह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि कोविशिल्ड का उत्पादन अगस्त में 10 करोड़ खुराक तक बढ़ जाएगा और सितंबर में उस स्तर पर बनाए रखा जाएगा।

प्रकाश कुमार सिंह ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय को जानकारी दी है, 'हम पुष्टि करते हैं कि बताई गई मात्रा सभी परिस्थितियों में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा हम अपने सभी संसाधनों का उपयोग करके अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कोविशील्‍ड की हमारी उत्पादन क्षमता को बढ़ा सके। इसे देखते हुए जून और जुलाई के दौरान उत्पादन की कुछ मात्रा में वृद्धि हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल