न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन कहर के बीच राजस्थान में बूस्टर डोज के लिए सीरो सर्वे, होंगे 17 हजार से ज्यादा एंटीबॉडी टेस्ट

खतरे को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सीरो सर्वे करने का फैसला लिया हैं जिसमें 17 हजार से ज्यादा एंटीबॉडी टेस्ट होंगे। यह फैसला हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मांग उठने पर लिया गया। इस सर्वे से ये पता चलेगा की लोगों में एंटीबॉडी की क्या स्थिति है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 3:03:18

ओमिक्रॉन कहर के बीच राजस्थान में बूस्टर डोज के लिए सीरो सर्वे, होंगे 17 हजार से ज्यादा एंटीबॉडी टेस्ट

दुनियाभर में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अपना कहर बरपा रहा हैं. इसके संक्रमण से इसकी दहशत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। राजस्थान में अब तक इस वैरिएंट से संक्रमित 17 मरीज मिल चुके हैं। कई संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इस खतरे को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सीरो सर्वे करने का फैसला लिया हैं जिसमें 17 हजार से ज्यादा एंटीबॉडी टेस्ट होंगे। यह फैसला हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मांग उठने पर लिया गया। इस सर्वे से ये पता चलेगा की लोगों में एंटीबॉडी की क्या स्थिति है। इससे सरकार बूस्टर डोज की रणनीति तैयार कर सकती है। राजस्थान में पिछले दिनों भी एक सीरो सर्वे करवाया था। यह सर्वे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) इसमें 76 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी है। हालांकि यह सर्वे जून-जुलाई में चुनिंदा शहरों से कुल 1226 लोगों पर करवाया गया था। इन सैंपल की जांच रिपोर्ट आई तो उसमें 934 की रिपोर्ट में एंटीबॉडी मिली। जिसे आईसीएमआर ने संतोषजनक माना था।

जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्यमंत्री कोविड कंट्रोल कमेटी के सदस्य डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि ये सर्वे प्रदेश के 14 जिलों में करवाया जा रहा है। ज्यादातर जिलों से हमारे पास ब्लड सैंपल आ गए हैं और जल्द ही इनकी टेस्टिंग करना शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि इस पूरे सर्वे की रिपोर्ट आने में एक महीने तक का समय लग सकता है। ये सीरो सर्वे सभी संभागीय मुख्यालय जिलों के अलावा अन्य 7 जिलों में करवाया जा रहा है।

जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट की एचओडी और सीनियर प्रोफेसर डॉ. भारती मल्होत्रा की मानें तो यह सर्वे 17 हजार लोगों में करवाया जाएगा। इस सर्वे में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, हॉस्पिटल में काम करने वाले तमाम स्टाफ के अलावा सामान्य व्यक्तियों को शामिल किया है। इस सर्वे में ये पता चलेगा की इन लोगों में इम्युनिटी लेवल कितना है। इसमें वैक्सीनेट और नॉन वैक्सीनेट लोगों के भी सैंपल लिए गए है।

डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि सीरो सर्वे के लिए हर जिले में एक शहरी एरिया और 2-2 ग्रामीण एरिया में 4-4 क्लस्टर बनाया है। इसमें आमजन के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी सैंपल जांच के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट