न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकवादी मरे, दो सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। हालांकि, दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 11:30:52

एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकवादी मरे, दो सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। हालांकि, दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

सोपोर के हादीपोरा गांव में बुधवार सुबह आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की। तलाशी अभियान शुरू किया गया। सोपोर पुलिस, सेना की 32 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इलाके को खंगाला गया। यह इलाका जीडीसी हादीपोरा और पनाश कोचिंग संस्थान हादीपोरा के करीब था। ऐसे में एहतियात के तौर पर इन्हें बंद रखा गया। ताकि किसी तरह की हानि न हो। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। इसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस तरह मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए।

अधिकारियों ने आगे बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर दो शव देखे गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी - एक पुलिसकर्मी और एक सेना का जवान - घायल हो गए हैं।

ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के रियासी सेक्टर में एक बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल थीं, जबकि 41 लोग घायल हो गए थे। गृह मंत्रालय ने आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। आतंकवादियों ने 53 सीटों वाली बस पर उस समय गोलीबारी की, जब यह शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 9 जून को बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की यहां लगातार दो बैठकों में समीक्षा करने के एक दिन बाद आया।

सांबा में मिला संदिग्ध बैग, सैन्य वर्दी और कारतूस बरामद

जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के सैडा सोहल में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सांबा जिला में भी कई क्षेत्रों में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस, सेना व सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। मंगलवार को सेना की क्यूआरटी वाहन सवार जवानों ने कस्बे के वीर भूमि पार्क के गेट के बाहर एक संदिग्ध बैग बरामद किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बैग की जांच में सेना की वर्दी, टीर्शट, एक पायजामा व एसएलआर का एक कारतूस मिला है। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

उधर,इस बरामदगी के बाद लोगों में दहशत है। लोग कयास लगा रहे हैं कि यह आतंकियों का बैग हो सकता है। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि वर्ष 2008 में भारत-पाक सीमा पर लगाई गई तारबंदी को काटकर आधा दर्जन आतंकियों ने घुसपैठ की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत