Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साइरस मिस्त्री की हादसे में मौत के बाद मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब कार में सभी को लगानी होगी सीट बेल्ट

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि अब से गाड़ी में हर किसी को सीट बेल्ट लगानी होगी। आप फ्रंट सीट पर बैठे हों या फिर पीछे, सभी को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य रहने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Sep 2022 9:14:19

साइरस मिस्त्री की हादसे में मौत के बाद मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब कार में सभी को लगानी होगी सीट बेल्ट

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि अब से गाड़ी में हर किसी को सीट बेल्ट लगानी होगी। आप फ्रंट सीट पर बैठे हों या फिर पीछे, सभी को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य रहने वाला है। ऐसे में ड्राइवर की पिछली सीट पर बैठे यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट ना पहनने पर चालान भी काटा जाएगा। पीछे किसी पर भी बेल्ट लगाने के लिए क्लिप की व्यवस्था होगी। ये भी कहा जा रहा है कि पीछे की सीट पर बैठे यात्री अगर सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे तो अलार्म बजता रहेगा। इसको लेकर अगले 3 दिनों में इससे संबंधित आदेश जारी हो जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया था। मुंबई के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी और ये हादसा हुआ था। पुलिस को शुरुआती जांच में हादसे की वजह ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड से ओवरटेक लग रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि पीछे बैठे साइरस मिस्त्री ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। अब उन्हीं सब बातों को देखते हुए मोदी सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स तो पहले भी सीट बेल्ट लगाता था, लेकिन अब पीछे बैठे शख्स को भी उस नियम का पालन करना होगा। ऐसे में ज्यादा सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है जिससे ऐसी सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। लोग इस नियम को भूले ना इसलिए गाड़ी में अलार्म सिस्टम सक्रिय करने की बात भी कही जा रही है। अगर गाड़ी में बैठा कोई भी शख्स सीट बेल्ट नहीं लगाएगा तो अलार्म बजता रहेगा, ऐसी स्थिति में लोग नियम का पालन करने के लिए मजबूर रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
जीवा की 'थगप्पन' को CBFC से मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
जीवा की 'थगप्पन' को CBFC से मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
astrology