न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : 6 सेंटीमीटर अंदर तक घुसी 3 साल के बच्चे की आंख में कैंची, ऑपरेशन के बाद बच्चा सही-सलामत

3 साल के बच्चे की आंख में कैंची 6 सेंटीमीटर अंदर तक घुस गई। दर्द से बच्चा चीखा तो परिजनों के देखते ही होश उड़ गए। गंभीर हालत में बच्चे को अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Jan 2022 2:11:34

नागौर : 6 सेंटीमीटर अंदर तक घुसी 3 साल के बच्चे की आंख में कैंची, ऑपरेशन के बाद बच्चा सही-सलामत

अक्सर बच्चों को खेल-खेल में चोट लग जाती हैं। लेकिन कई बार यह चोट गंभीर स्थिति भी पैदा कर देती हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं नागौर से जहां 3 साल के बच्चे की आंख में कैंची 6 सेंटीमीटर अंदर तक घुस गई। दर्द से बच्चा चीखा तो परिजनों के देखते ही होश उड़ गए। गंभीर हालत में बच्चे को अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। 10 मिनट के ऑपरेशन के बाद कैंची को बाहर निकाला गया। पहले खून को रोका गया और इसके बाद कैंची को बाहर निकाला गया। बच्चा अब ठीक है, उसकी आंख की रोशनी भी सही सलामत है।

दरअसल, मामला सोमवार देर रात का है। गजेंद्र घर में खेल रहा था। इस दौरान खेल-खेल में कैंची के आगे का हिस्सा करीब 6 सेंटीमीटर (करीब ढाई इंच) तक उसकी आंख की नीचे घुस गया। कैंची आंख में जाते ही बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। बेहद गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने इलाज शुरू किया। बच्चे की तुरंत सर्जरी शुरू की और 10 मिनट में ऑपरेशन कर कैंची को आंख से बाहर निकाला गया।

डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्ट सर्जरी के बाद बच्चा पूरी तरह से ठीक हो गया है। परिजनों को ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि परिजन काफी डरे हुए थे। आंख के निचले हिस्से में 6CM तक कैंची घुसी हुई थी। एस्किलेरा को जबरदस्त डैमेज किया हुआ था, लेकिन गनीमत थी कि आंख को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार

AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले

TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह

PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं

छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला

दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म

Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा

‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा

खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल

8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर

कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन