न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन राज्‍यों में आज से खुले स्‍कूल-कॉलेज, कोरोना दिशानिर्देशों का करना होगा पालन

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना सहित कई राज्यों में कोरोना संक्रमण कम होने के चलते आज मंगलवार, 01 फरवरी से स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए है। हालाकि, दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश में अभी स्‍कूलों को अभी खोलने पर सहमति नहीं बनी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Feb 2022 12:06:53

इन राज्‍यों में आज से खुले स्‍कूल-कॉलेज, कोरोना दिशानिर्देशों का करना होगा पालन

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना सहित कई राज्यों में कोरोना संक्रमण कम होने के चलते आज मंगलवार, 01 फरवरी से स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए है। हालाकि, दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश में अभी स्‍कूलों को अभी खोलने पर सहमति नहीं बनी है। जिन राज्‍यों में स्‍कूल खोले जा रहे हैं, वहां कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए क्लासेज़ होंगी। छात्र अभिभावकों की लिखित सहमति के साथ ही कक्षाओं में हिस्‍सा ले सकेंगे।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में 50% क्षमता के साथ मंगलवार, 01 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिकित्सा विशेषज्ञों के परामर्श के बाद स्कूलों को फिर से खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्कूल और कॉलेज 01 फरवरी से फिर से खुले हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को इसकी घोषणा की है। राज्य के अन्य हिस्सों में, प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 के छात्रों के लिए स्कूल पिछले सप्ताह खुल चुके हैं।

हरियाणा

हरियाणा में कक्षा 10, 11 और 12 के लिए स्कूल 01 फरवरी से खोल दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने 25 जनवरी को इसकी घोषणा दी। इससे पहले, शिक्षामंत्री ने कहा, 'जैसा कि COVID मामलों में गिरावट आई है, हम स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर सकते हैं।'

राजस्थान

राजस्थान में 01 फरवरी यानी आज से कक्षा 10-12 के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुले हैं। कक्षा 6-9 के लिए, स्कूल 10 फरवरी से फिर से खुलेंगे, सरकार ने शुक्रवार को अपने नए कोविड दिशानिर्देशों में इसकी घोषणा की है।

तेलंगाना


तेलंगाना में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज 01 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू कर रहे हैं। सरकार ने पहले सभी शैक्षणिक संस्थानों को 30 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया था।

तमिलनाडु

तमिलनाडु सरकार ने आज 01 फरवरी से कक्षा 1-12 के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू की हैं। इस बीच, प्ले स्कूल, एलकेजी और यूकेजी कक्षाएं बंद रहेंगी।

नागपुर

नागपुर प्रशासन ने सोमवार को कक्षा 1-12 के छात्रों के लिए, 1 फरवरी से कॉलेजों को COVID-19 प्रोटोकॉल के साथ ऑफ़लाइन कक्षाओं की अनुमति दी है। स्कूलों और कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं ग्रामीण और साथ ही नागपुर नगर निगम सीमा में शुरू होंगी।

देश में मिले 1.67 लाख केस

देश में सोमवार को 1.67 लाख मामले सामने आए। इस दौरान 2.54 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 1,192 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले रविवार को 2,09,918 लोग संक्रमित मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 44,158 कम संक्रमित मिले हैं। देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17.43 लाख है। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 87,414 की कमी हुई है। कुल केस 4.14 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में दर्ज की गई 1,192 मौतों में 638 मौतें केरल में पिछले दिनों के दौरान हुई हैं, जिनके आंकड़े अभी जोड़े गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल