न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार की गिनती पूरी, 29 करोड़ से अधिक की धनराशि मिली

चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित विश्व प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार की गिनती पूरी हो गई। इस बार मंदिर को ₹29.09 करोड़ की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई। पांच दिन चली गिनती में हर दिन करोड़ों की नकदी गिनी गई, जिससे मंदिर का खजाना लबालब भर गया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 8:34:50

सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार की गिनती पूरी, 29 करोड़ से अधिक की धनराशि मिली

चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित विश्व प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार की गिनती गुरुवार शाम को पूरी हो गई। इस बार गिनती के दौरान मंदिर को ₹29,09,63,292 (29 करोड़ 09 लाख 63 हजार 292 रुपए) की राशि प्राप्त हुई, जिससे एक बार फिर मंदिर का खजाना लबालब भर गया।

पांच दिन चली गिनती, हर दिन करोड़ों की गणना


मंदिर भंडार की गिनती पांच दिनों तक चली, जिसमें अंतिम दिन गुरुवार को ₹2,44,79,700 प्राप्त हुए।

पहला दिन (13 मार्च, पूर्णिमा) – ₹7.55 करोड़

दूसरा दिन (18 मार्च, सोमवार) – ₹4.97 करोड़

तीसरा दिन (19 मार्च, मंगलवार) – ₹4.72 करोड़

चौथा दिन (20 मार्च, बुधवार) – ₹4.75 करोड़

पांचवां दिन (21 मार्च, गुरुवार) – ₹2.44 करोड़

इस प्रकार पांच दिनों में कुल ₹24.44 करोड़ की नकद राशि प्राप्त हुई।

प्रशासनिक निगरानी में हुई गणना

इस महत्वपूर्ण गणना प्रक्रिया में मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभाव गौतम, नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक और प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर की मौजूदगी रही।

सांवलिया सेठ मंदिर के ऑनलाइन और भेंट कक्ष से मिले 4.64 करोड़ रुपये

सांवलिया सेठ मंदिर में पांचवें दिन ऑनलाइन और भेंट कक्ष में प्राप्त चढ़ावे की गिनती की गई। इसमें कुल ₹4,64,68,592 (4 करोड़ 64 लाख 68 हजार 592 रुपये) की राशि प्राप्त हुई। इस रकम को मिलाकर मंदिर को कुल ₹29,09,63,292 (29 करोड़ 09 लाख 63 हजार 292 रुपये) की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई।

सोने-चांदी की भी हुई तौल

दान स्वरूप प्राप्त सोने और चांदी का भी पांचवें दिन तौल किया गया।

सोना – 1133 ग्राम, 930 मिलीग्राम
चांदी – 135 किलो 302 ग्राम

पिछले साल की तुलना में 13 करोड़ की अधिक राशि प्राप्त

पिछले वर्ष मार्च 2023 में हुई गणना में मंदिर को ₹17,44,27,661 (17 करोड़ 44 लाख 27 हजार 661 रुपये) मिले थे। इस बार यह आंकड़ा लगभग 13 करोड़ अधिक रहा, जिससे यह स्पष्ट होता है कि श्रद्धालुओं की आस्था और दान में इस वर्ष भारी वृद्धि हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका