न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार व हत्याकांड में संजय रॉय दोषी, 20 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा

कोलकाता के चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में सियालदह कोर्ट ने मुख्य अभियुक्त संजय रॉय को दोषी पाया है। सोमवार को सजा सुनायी जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 3:01:12

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार व हत्याकांड में संजय रॉय दोषी, 20 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा

कोलकाता। कोलकाता के चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में सियालदह कोर्ट ने मुख्य अभियुक्त संजय रॉय को दोषी पाया है। सोमवार को सजा सुनायी जाएगी।

गौरतलब है कि बीते वर्ष 9 अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव मिला था। जिसके बाद पश्चिम बंगाल में काफी बवाल हुआ था। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था।

फैसले से पहले, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुणाल घोष ने शनिवार को दोषी को मौत की सजा देने की मांग की थी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, घोष ने मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आरोपी के अपराध की पुष्टि पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को दोषी ठहराया जाएगा और उसे अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाई जाए।

मृतका के पिता को निष्पक्ष फैसले की उम्मीद


मृत डॉक्टर के पिता ने एक निष्पक्ष फैसले की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा मामले को देखने और विचार करने के बाद हमें न्याय मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि डीएनए रिपोर्ट ने अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी स्थापित की है। हम अदालतों के पास जा रहे हैं। उच्च न्यायालय में एक मामला विचाराधीन है और दूसरा उच्चतम न्यायालय में आ गया है और इसे सूचीबद्ध किया गया है। हम अपनी बेटी के लिए न्याय चाहते हैं।

rg kar rape-murder case,sanjay roy guilty,kolkata major verdict,rg kar case sentencing,kolkata crime news,sanjay roy sentencing,rg kar hospital case,kolkata court verdict,january 20 sentencing,kolkata legal news

प्राप्त समाचारों के अनुसार, दोषी संजय रॉय धीरे-धीरे खुद को अलग-थलग कर रहा है और उसने भोजन और दवा का सेवन कम कर दिया है। इस तरह उसका जीवन से धीरे-धीरे लेकिन लगातार दूर होना एक विचारणीय विषय बन गया है। जेल अधिकारियों ने रॉय को चौबीसों घंटे निगरानी के लिए एक विशेष कोठरी में रखा है, क्योंकि फैसले को लेकर अन्य कैदियों में उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है। सुधार गृह के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, "हमने रॉय पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।"

आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर का शव 9 अगस्त 2024 को मिला था, जिसके बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। जांच में पीड़िता के साथ बलात्कार और हत्या की बात सामने आई थी और बाद में कोलकाता पुलिस ने रॉय को गिरफ्तार कर लिया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जांच सीबीआई को सौंप दी और रॉय को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन