न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संदेशखाली की घटनाएं देश को शर्मिंदा करने वाली, पश्चिम बंगाल आतंकियों की पनाहगाह: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सीएम ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को आतंकियों की पनाहगाह में तब्दील करने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि शिक्षक भर्ती से लेकर लिपिक नियुक्ति धोखाधड़ी तक, कोयला से मवेशी तस्करी तक एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। तृणमूल के नेता और मंत्री विभिन्न घोटालों में गिरफ्तार हुए हैं। ममता दीदी का शासनकाल भ्रष्टाचार और आतंक का पर्याय बन गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 May 2024 9:21:58

संदेशखाली की घटनाएं देश को शर्मिंदा करने वाली, पश्चिम बंगाल आतंकियों की पनाहगाह: जेपी नड्डा

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सीएम ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को आतंकियों की पनाहगाह में तब्दील करने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि शिक्षक भर्ती से लेकर लिपिक नियुक्ति धोखाधड़ी तक, कोयला से मवेशी तस्करी तक एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। तृणमूल के नेता और मंत्री विभिन्न घोटालों में गिरफ्तार हुए हैं। ममता दीदी का शासनकाल भ्रष्टाचार और आतंक का पर्याय बन गया है।

नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में संदेशखाली जैसी घटनाएं हुईं जो पूरे देश को शर्मिंदा करने वाली थीं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से तृणमूल नेता संदेशखाली में महिलाओं का उत्पीडऩ करने वालों को बचाने की कोशिश कर रही हैं।

क्या बंगाल की जनता इस तरह का शासक चाहती है? भाजपा उम्मीदवार सौमित्र खां के समर्थन में विष्णुपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि शाहजहां शेख जैसे तृणमूल कांग्रेस नेताओं के घरों से बम और हथियारों की बरामदगी दिखाती है कि ममता बनर्जी की छत्रछाया में कैसे चीजें होती हैं और वह एक शब्द तक नहीं कहतीं।

ममता बनर्जी पर घुसपैठ के मुद्दे से समझौते करने और अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के करीब एक दशक के शासन में बंगाल से एक के बाद एक कांड सामने आ रहे हैं। पुरुलिया में पार्टी उम्मीदवार ज्योर्तिमय महतो के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के बिखरे हुए घटक अपनी स्वार्थ प्रेरित इच्छाओं की पूर्ति के लिए केंद्र में मजबूर सरकार बनाना चाहते हैं, पश्चिम बंगाल की जनता ने पहले ही मजबूत सरकार की अपनी मंशा व्यक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार घुसपैठ के मुद्दे पर नरम है जबकि अल्पसंख्यकों की तुष्टीकरण की नीति पर चल रही है।

नड्डा ने कहा कि राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत छह करोड़ लोगों को पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल मिल रहा है और ममता बनर्जी की सरकार को ‘चावल चोर’ का उपनाम मिला है।

चावल भेजे मोदी, चोरी करे दीदी। उन्होंने पीडीएस घोटाले से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक की गिरफ्तारी को याद किया। उन्होंने तृणमूल सरकार पर पीएम आवास योजना के तहत मिली राशि का गबन करने और स्कीम का नाम बदलकर ‘बंगाल आवास योजना’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल द्वारा सामाजिक कल्याण की परियोजनाओं को पटरी से उतारने की कोशिश किए जाने के बाद भी मोदी सरकार ने गरीबों के लिए 52 लाख घर बनाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत