न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन तेंदुलकर के ऑनलाइन गेम का विज्ञापन करने का विरोध, भारत रत्न वापस की माँग

सचिन के आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान एकनाथ शिंदे सरकार को समर्थन देने वाले बच्चू कडू ने कहा, "सचिन तेंदुलकर के बहुत सारे प्रशंसक हैं। इसलिए वह जो विज्ञापन कर रहे हैं उसका असर बच्चों से लेकर सभी पर पड़ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 4:20:37

सचिन तेंदुलकर के ऑनलाइन गेम का विज्ञापन करने का विरोध, भारत रत्न वापस की माँग

मुम्बई। महाराष्ट्र में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के ऑनलाइन गेम के विज्ञापन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बच्चू कडू ने ऑनलाइन गेम का विज्ञापन करने के लिए सचिन तेंदुलकर की आलोचना की है। आज सुबह अपने समर्थकों के साथ कडू ने सचिन के मुंबई स्थित घर के बहार विरोध प्रदर्शन किया। हालाँकि बच्चू कडू समेत सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ऐसा विज्ञापन करना है तो भारत रत्न वापस करो- कडू

सचिन के आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान एकनाथ शिंदे सरकार को समर्थन देने वाले बच्चू कडू ने कहा, "सचिन तेंदुलकर के बहुत सारे प्रशंसक हैं। इसलिए वह जो विज्ञापन कर रहे हैं उसका असर बच्चों से लेकर सभी पर पड़ रहा है। इसलिए हमारी सीधी सी मांग है कि आप या तो ऑनलाइन गेम के विज्ञापन से हट जाएं या भारत रत्न वापस कर दें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले समय में गणेशोत्सव पर हम हर गणेश मंडल में एक दान पेटी रखेंगे। बच्चू कडु ने कहा, "यह दान पेटी 10 दिनों तक गणेश मंडल में रखी जाएगी। उसके बाद सभी दान पेटियों से पैसे इकट्ठा करके सचिन तेंदुलकर को दिए जाएंगे।"

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने कहा, "हमें कई कॉल और मैसेज आ रहे हैं। इस जुए के खेल में पैसा लगाया जा रहा है। अगर आप (सचिन तेंदुलकर) ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करते हैं, तो आपको मटके (जुआ) का भी विज्ञापन करना चाहिए। हम आपका विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आप भारत रत्न है। अगर आप सिर्फ क्रिकेटर होते तो हम आपका विरोध भी नहीं करते। इस देश में भगत सिंह को भारत रत्न नहीं मिला, अन्नाभाऊ साठे को भारत रत्न नहीं मिला, महात्मा फुले को नहीं मिला। लेकिन आपको मिला और आप उसका दुरूपयोग कर रहे हैं।'

युवाओं पर गंभीर प्रभाव

उन्होंने कहा, ऑनलाइन गेमिंग के विज्ञापन भावी पीढ़ी पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं। ऑनलाइन गेमिंग के कारण आत्महत्याएं और हत्याएं हुई हैं। इसलिए भारत रत्न होने के बावजूद इस तरह के विज्ञापन करना सचिन तेंदुलकर को शोभा नहीं देता।

महाराष्ट्र में ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाने की मांग

महाविकास अघाडी सरकार (MVA) में राज्य मंत्री रहे कडू ने कहा, एक क्रिकेटर के रूप में हमें सचिन पर गर्व है, लेकिन अगर वह भारत रत्न के रूप में ऐसे विज्ञापन करेंगे तो यह स्वीकार्य नहीं है।

अमरावती जिले के अचलपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बच्चू कडू ने अपील करते हुए कहा "किसी को भी ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से गरीब, मध्यमवर्गीय समाज तबाह हो रहा है। कई राज्यों ने इस तरह के गेमिंग पर प्रतिबंध लगाया है। हम मुख्यमंत्री से भी अनुरोध करेंगे कि महाराष्ट्र में भी ऑनलाइन गेम पर बैन लगाया जाये।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज