Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Russia Ukraine War: डोनेट्स्क में मिसाइल हमले में 20 आम लोगों की मौत, 35 घायल; अमेरिका का दावा - 10 दिन बाद रूस चित्त हो जाएगा

रूस-यूक्रेन के बिच शुरू हुई जंग को 19 दिन बीत चुके हैं। लेकिन जंग रोकने पर कोई ठोस निर्णय होता नजर नहीं आ रहा है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रही है। सोमवार को रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले डोनेट्स्क शहर में बैलेस्टिक मिसाइल हमले में 20 आम लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Mar 2022 7:53:23

Russia Ukraine War: डोनेट्स्क में मिसाइल हमले में 20 आम लोगों की मौत, 35 घायल; अमेरिका का दावा - 10 दिन बाद रूस चित्त हो जाएगा

रूस-यूक्रेन के बिच शुरू हुई जंग को 19 दिन बीत चुके हैं। लेकिन जंग रोकने पर कोई ठोस निर्णय होता नजर नहीं आ रहा है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रही है। सोमवार को रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले डोनेट्स्क शहर में बैलेस्टिक मिसाइल हमले में 20 आम लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अब तक 1,761 आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुताबिक 24 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक यूक्रेन में 636 आम नागरिक मारे गए और 1,125 घायल हुए हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने इस हमले का आरोप यूक्रेनी सेना पर लगाया है। हालांकि वह इसका कोई सबूत पेश नहीं कर सका। हालांकि यूक्रेन ने इस हमले से इनकार किया है और कहा है कि यह रूस की ही मिसाइल होगी, जो निशाना चूक गई है। अब रूस इसका आरोप यूक्रेन पर लगा रहा है।
रूस के पास गोला-बारूद और सैन्य शक्ति खत्म

उधर, यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच अमेरिका के एक पूर्व सैन्य जनरल ने दावा किया है कि रूस के पास महज 10 दिन का ही गोला-बारूद बचा है। यूरोप में अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर बेन होजेस ने दावा किया है कि रूस के पास गोला-बारूद और सैन्य शक्ति खत्म हो रही है। उसे उम्मीद नहीं थी कि यूक्रेन इतने दिन तक टिक सकता है। मंगलवार को भी जारी रहेगी रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता

बता दे, रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति वार्ता सोमवार को भी अधूरी रही। लड़ाई खत्म करने के लिए किसी सहमति पर पहुंचने में दोनों ही पक्ष नाकाम रहे। यूक्रेनी डेलीगेशन के मेंबर मिखाइलो पोडोलिक ने कहा कि मीटिंग को 'टेक्नीकल पॉज' किया गया है और यह आज मंगलवार को भी जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका