न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'औरंगजेब की कब्र हटाओ, जिसे पसंद हो वो अपने घर ले जाकर सजा ले' – नवनीत राणा का बड़ा बयान

जिस तरह औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर रखा गया, उसी तरह जल्द से जल्द औरंगजेब की कब्र को हटाया जाए। जिसे वह कब्र प्यारी हो, वह इसे अपने घर में सजा ले।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 2:58:50

'औरंगजेब की कब्र हटाओ, जिसे पसंद हो वो अपने घर ले जाकर सजा ले' – नवनीत राणा का बड़ा बयान

अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा, "जिस तरह औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर रखा गया, उसी तरह जल्द से जल्द औरंगजेब की कब्र को हटाया जाए। जिसे वह कब्र प्यारी हो, वह इसे अपने घर में सजा ले।"

नवनीत राणा ने और क्या कहा?

नवनीत राणा ने एक विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कल एक विधायक ने महाराष्ट्र में कहा कि औरंगजेब ने एक राजा के रूप में बहुत अच्छी सेवा की और अच्छा प्रशासन दिया। मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि जिस महाराष्ट्र में आप विधायक हैं, वहां केवल दो ही राजा थे – छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज।" उन्होंने आगे कहा, "तुम्हारे बाप औरंगजेब ने हमारे संभाजी महाराज पर अत्याचार किए। हम लोगों ने तो इतिहास पढ़ा है, लेकिन जिन्होंने नहीं पढ़ा, वे जाकर ‘छावा’ फिल्म देखें और सच्चाई जानें।" नवनीत राणा ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा, "मैं महाराष्ट्र सरकार से अपील करती हूं कि जिस तरह औरंगाबाद का नाम बदला गया, उसी तरह औरंगजेब की कब्र को भी हटाया जाए। जिसे वह कब्र प्रिय हो, वह इसे अपने घर ले जाकर सजा ले।"

अबू आजमी ने क्या कहा?

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने हाल ही में औरंगजेब को लेकर बयान दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। सोमवार को अपने बयान में उन्होंने कहा, "गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब कोई क्रूर शासक नहीं थे, उन्होंने कई मंदिर बनवाए।"

उन्होंने आगे कहा, "बनारस में जब एक पंडित की बेटी के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी करने की कोशिश की, तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंडितों ने औरंगजेब के लिए एक मस्जिद बनाकर भेंट की।"

अबू आजमी ने यह भी दावा किया कि "औरंगजेब एक अच्छे प्रशासक थे। जो उन्होंने किया, वह सही किया। अगर कोई और राजा होता, तो वह भी वही करता।"

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा, "औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24% थी और देश 'सोने की चिड़िया' था। इतिहास में कई गलत चीजें बताई गई हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज