Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

REET पेपर लीक का मास्टरमाइंड केदारनाथ में चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक दिन पहले ही मिल चुका था पेपर, नेटबंदी से पहले ही किया शेयर

नकल मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड बत्तीलाल मीणा को एसओजी ने उत्तराखंड के केदारनाथ से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 26 सितम्बर को पेपर लीक का खुलासा होने के बाद राजस्थान, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में छिपता रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 11:38:00

REET पेपर लीक का मास्टरमाइंड केदारनाथ में चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक दिन पहले ही मिल चुका था पेपर, नेटबंदी से पहले ही किया शेयर

26 सितंबर को राजस्थान के हजारों केंद्र पर REET की परीक्षा कराई गई जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था जिसकी वजह से REET के 23 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य दांव पर लग गया। इस नकल मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड बत्तीलाल मीणा को एसओजी ने उत्तराखंड के केदारनाथ से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 26 सितम्बर को पेपर लीक का खुलासा होने के बाद राजस्थान, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में छिपता रहा। एसओजी पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। तीन दिनाें से उसकी लोकेशन उत्तराखंड में मिल रही थी। बत्तीलाल के भाई राजेश को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। एसओजी की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि बत्तीलाल ने साढ़े 8 लाख रुपए में पेपर का सौदा किया था।
REET पेपर लीक कराने का मास्टरमाइंड बत्तीलाल मीणा उर्फ विकास मीणा है। एसओजी के इंस्पेक्टर मोहन पोसवाल को उत्तराखंड में बत्तीलाल के होने का पता लगा था। फिलहाल बत्तीलाल को लेकर एसओजी टीम उत्तराखंड से लेकर रवाना हो चुकी है। उसके साथ एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक पूरे मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जयपुर में ही परीक्षा से एक दिन पहले उसे पेपर मिल चुका था। एसओजी की जांच में पता लगा कि नेटबंदी से पहले ही बत्तीलाल ने पेपर आउट कर वॉट्सऐप पर अपने परिचित आशीष काे भेज दिया था।
जब पेपर आउट हुआ तो बत्तीलाल की मोबाइल लोकेशन जयपुर में ही थी। पेपर जयपुर से ही आउट हुआ है। आशीष ने बहनों ऊषा व मनीषा को नकल करने के लिए पेपर दे दिया। एक अन्य आरोपी दिलखुश भी आशीष के पास था। इससे पेपर दिलखुश को भी मिल गया। इंटरनेट बंद होने पर आशीष ने कॉन्स्टेबल देवेंद्र को गंगापुर सिटी में करौली फाटक के पास बुलाया था। आशीष के मोबाइल में पेपर की फोटो कांस्टेबल देवेंद्र ने ली थी। फिर देवेंद्र ने हेड कॉन्स्टेबल यदुवीर को बता दिया। देवेंद्र के मोबाइल में पेपर के 33 फोटो मिले थे। वहां से देवेंद्र ने परिचित हेड कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र के सरकारी क्वार्टर में जाकर पत्नी को पेपर और आंसर बता दिए। इन सभी की बत्तीलाल मीणा से सांठगांठ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका