न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रीट पेपर लीक में ED की बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी रामकृपाल की करोड़ों की जमीन जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

एजेंसी ने मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा की अलवर स्थित 1.3 हेक्टेयर कृषि भूमि को जब्त कर लिया है। यह जमीन लक्ष्मणगढ़ तहसील के खोहरा गांव में स्थित है, जिसकी सरकारी कीमत 1.23 करोड़ रुपए है, लेकिन बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपए से अधिक आंका गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 5:39:02

रीट पेपर लीक में ED की बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी रामकृपाल की करोड़ों की जमीन जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

जयपुर। राजस्थान के चर्चित रीट पेपर लीक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को एक और बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा की अलवर स्थित 1.3 हेक्टेयर कृषि भूमि को जब्त कर लिया है। यह जमीन लक्ष्मणगढ़ तहसील के खोहरा गांव में स्थित है, जिसकी सरकारी कीमत 1.23 करोड़ रुपए है, लेकिन बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपए से अधिक आंका गया है।

यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। रामकृपाल पहले से ही जेल में बंद है और उससे जुड़ी करोड़ों की संपत्तियां पहले भी ED की रडार पर आ चुकी हैं। जांच एजेंसी अब तक उसकी करीब 26.59 लाख रुपए मूल्य की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है।

संगठित नेटवर्क से लीक हुआ था पेपर

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की पड़ताल में सामने आया है कि रामकृपाल मीणा ने परीक्षा से पहले ही 50 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों तक पेपर पहुंचा दिया था। यह पेपर जयपुर के स्ट्रॉन्ग रूम से लीक किया गया, और करीब 1.25 करोड़ रुपए में डील हुई थी। यह लीक केवल भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सिस्टम की कमजोरियों और भीतरघात का जीता-जागता उदाहरण है।

पेपर माफिया के मास्टरमाइंड और सरकारी मिलीभगत


इस पूरे नेटवर्क में जयपुर जिला कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर की भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा है। उसी ने पेपर को स्ट्रॉन्ग रूम से निकालकर रामकृपाल तक पहुंचाया। पूर्व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली और पाराशर दोनों पर जांच एजेंसियों की नजर है। पाराशर को SOG ने 30 जनवरी 2022 को गिरफ्तार किया था, और रामकृपाल के स्कूल-कॉलेज की तीन मंजिला इमारत को भी ध्वस्त किया गया।

अब तक 131 गिरफ्तारियां, बैंक खाते भी जब्त

इस घोटाले में अब तक 131 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सितंबर 2024 में ED ने रामकृपाल और पाराशर के चार बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था, जिनमें कुल 10.89 लाख रुपए जमा थे।

क्या यह प्रशासनिक चूक थी या मिलीभगत?

रीट पेपर लीक कांड ने प्रदेश की परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र और प्रशासनिक निगरानी पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर जयपुर जैसे हाईसिक्योरिटी इलाके से पेपर बाहर जा सकता है, तो बाकी व्यवस्था कितनी सुरक्षित है?

शिक्षा व्यवस्था या संगठित व्यापार?

यह मामला केवल पेपर लीक नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि शिक्षा अब परीक्षा नहीं, बल्कि व्यापार बन चुकी है। जहां लाखों में पेपर बेचे जाएं और शिक्षक बनने की सीटें खरीदी जाएं, वहां सिस्टम को पूरी तरह से पुनः परिभाषित करने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका