न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ सामने आए 1921 नए संक्रमित, 10 की मौत, सिर्फ 212 लोग हुए ठीक

मरीजों की संख्या पर दो दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को आज फिर जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई। जोधपुर में आज एक साथ 1921 नए संक्रमित मिले। वहीं दस संक्रमितों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 1:39:36

जोधपुर : जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ सामने आए 1921 नए संक्रमित, 10 की मौत, सिर्फ 212 लोग हुए ठीक

जोधपुर में संक्रमण दर 37 फीसदी के डरावने स्तर तक जा पहुंची है। शहर में संक्रमितों की मौतों पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। मरीजों की संख्या पर दो दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को आज फिर जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई। जोधपुर में आज एक साथ 1921 नए संक्रमित मिले। वहीं दस संक्रमितों की मौत हो गई। शहर में बुधवार को कोरोना से फिर 16 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया था। पिछले तीन दिनों में 65 मौतें हो चुकी हैं। जोधपुर में आज मिले मरीजों की तुलना में सिर्फ 212 लोगों को ही ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा सका। इस तरह एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 13,811 तक जा पहुंची। इनमें से 10 हजार से अधिक रोगी होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में भर्ती रोगी लगातार बढ़ने से बेड व ऑक्सीजन की किल्लत आने लगी हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एक बार संक्रमित होने के बाद व्यक्ति के ठीक होने में पहले की तुलना में अधिक समय लग रहा है। अप्रैल के 22 दिनों में 17,459 रोगी मिल चुके हैं, जबकि ठीक केवल 4,900 ही हुए है।

राजस्थान में कोरोना : 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले, 1 लाख के पार हुए एक्टिव केस

कोरोना के हालात नियंत्रण से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें बीते दिन गुरुवार के आंकड़ों की तो 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले सामने आए हैं और एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख को पार कर चुका हैं। इन बढ़ते आंकड़ों की वजह से अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं, लोगों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाओं की भी किल्लत ने सरकार और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। गुरुवार को राज्य में कुल 58,635 सैंपल की जांच की गई, जिसमें हर चौथा सैंपल पॉजिटिव आया। राज्य में बुधवार की तुलना में गुरुवार को संक्रमण की दर 18 फीसदी से बढ़कर 24.67 पर पहुंच गई। वहीं पूरे राज्य में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख 7,157 पर पहुंच गई। जिलेवार कोरोना की बात करें तो गुरुवार को सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस जयपुर में 2317 मिले हैं, जबकि 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद जोधपुर में 1921, उदयपुर में 1215 और कोटा में 1126 नए केस मिले हैं। पूरे राज्य (33 जिलों) में से झुंझुनूं और प्रतापगढ़ ऐसे जिले हैं, जहां गुरुवार को कोरोना के 100 से कम केस मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल