न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, राजस्थान के फलौदी में तापमान 49, केरल में 4 दिन बाद दस्तक देगा मानसून

दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सोमवार को तो राजस्थान के फलोदी में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक हो गया था और दिल्ली में भी पारा 48 तक पहुंच गया

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 May 2024 5:34:13

उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, राजस्थान के फलौदी में तापमान 49, केरल में 4 दिन बाद दस्तक देगा मानसून

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सोमवार को तो राजस्थान के फलोदी में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक हो गया था और दिल्ली में भी पारा 48 तक पहुंच गया। रिकॉर्ड तोड़ती इस गर्मी से तत्काल राहत मिलती नहीं दिख रही है, लेकिन एक राहत की उम्मीद जरूर है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से 4 दिनों में मॉनसून केरल में दस्तक दे देगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी इसका असर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मॉनसून दक्षिण अरब सागर और मालदीव क्षेत्र में है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि मानसून 31 मई को केरल के तट पर टकराएगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी, लेकिन उसके बाद थोड़ी राहत मिल जाएगी। इसका अर्थ है कि जून के शुरुआती दिनों में पारा थोड़ा गिरेगा और लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत महसूस होगी। इससे पहले सोमवार को पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम यूपी, एमपी के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से 49 तक पहुंच गया था। इसके अलावा पंजाब के कई जिलों में यह 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रहा था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक यानी 30 मई तक यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत पश्चिम उत्तर भारत में तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आएगा। इसके बाद लोग थोड़ा राहत की सांस ले सकेंगे और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं पूर्वी भारत में मुश्किल और बढ़ेगी क्योंकि वह 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। ऐसी स्थिति अगले तीन दिन तक बनी रहेगी। वहीं गुजरात की बात करें तो वहां अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम होगा। लेकिन पश्चिम भारत के ही महाराष्ट्र में तापमान अगले दो दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। फिर कुछ दिनों प्रचंड गर्मी ही बने रहने की संभावना है। इसके अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान फिलहाल कम होने की संभावना नहीं है।

हीटवेव से अलर्ट की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन यानी 30 मई तक लू के थपेड़े झेलने होंगे। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी, एमपी, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में 28 और 29 मई को इसी तरह लू चलती रहेगी। इसके बाद 30 मई से थोड़ा डाउन होने लगेगी। पूरे उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में ही 30 मई से मामूली राहत मिलेगी। हालांकि जून के शुरुआती दिनों तक तापमान में 2 डिग्री तक की ही गिरावट की उम्मीद है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। इस तरह तुरंत यूपी, दिल्ली जैसे राज्यों में राहत नहीं मिलने जा रही।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी