न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, मिले 199 नए संक्रमित, हर दसवां सैंपल पॉजिटिव

1946 आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में आज 199 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Apr 2021 10:18:07

बाड़मेर : कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, मिले 199 नए संक्रमित, हर दसवां सैंपल पॉजिटिव

कोरोना के बढ़ते आंकड़े चिंता बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बाड़मेर जिले में हर दसवां सैंपल संक्रमित पाया जा रहा हैं। 1946 आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में आज 199 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है। सोमवार को कोरोना के 101 नए पॉजिटिव केस मिले थे। मंगलवार को 110 तो बुधवार को यह आंकड़ा बढ़कर 199 पहुंच गया। तीन दिन में कुल 410 नए पॉजिटिव केस आए। अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 699 पर पहुंच गए हैं। तीन दिन पहले तक जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 289 थी। आज एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि जिला राजकीय हॉस्पिटल में 157, बालोतरा हॉस्पिटल में 30 मरीज भर्ती हैं। 489 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। आज 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक जिले में कुल 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानें कहां मिले कितने आंकड़े

बुधवार को आई रिपोर्ट में बाड़मेर शहर से 54, बालोतरा से 12, सरली, भाडखा, काऊखेडा, ढूंढा, जोगासर बायतु, जुंड बायतु, बाटाडू, कालेवा, भगवानपुरा, पाटौदी, शिवभाखरी, बालेरा, भादरेश, बोला, दुदावा, जालिपा, महाबार, सांवलोर, तारातरा, तारातरा मठ, लखवारा, नेतराड, अजाणियो की ढाणी, अरनियाली, बूल, चम्पाबेरी, धांधलावास, धोलानाडा, डूंगरी जालोर, गोरमानियो की ढाणी, खरड, कोजा, मंगलसर धोरीमन्ना, नगर, नवातला राठौडान, पादरडी, रोहिला पूर्व, सगरवाल, अकली, बरियाड़ा, कासरिया, कोटड़ा, मौखाब, नागड़दा, गडरारोड, एड सिणधरी, डऊकियो की ढाणी सिणधरी, भलखाडी, भानामगरा, भूका भगतसिंह, बिलासर, गादेसरा, गोलिया महेचान, कमठाई, खारा महेचान, कौशलू, नेहरो का बेरा, नोखडा, पालारिया, पीपराला, साडेचा, सारणों का तला, महिलावास से 1-1, रिफाइनरी पचपदरा, बायतु भोपजी, एमपीटी नागाणा, राणीगांव, उर्जा नगर, पोकरासर, गुडामालानी, लोहारवा, उड़ासर, जुरडिया, चाडो की ढाणी, सिणधरी चौसीरा, पादरू, सिवाना से 2-2, बायतु चिमनजी, बान्द्रा, चौहटन, शिव, होडू, समदडी से 3-3, दुधू, सिणधरी से 4-4, कोरणा, सिणधरी चारणान से 5-5 केस, जसोल से 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

राजस्थान में कोरोना ने मचाया कोहराम, 62 की हुई मौत, मिले 14,622 नये संक्रमित

कोरोना का कोहराम राजस्थान में थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और आए दिन यह नए रिकॉर्ड बना रहा हैं। बीते 24 घंटे के अंदर 14,622 नये संक्रमित आने से प्रशासन की चिंता और बढ़ गई हैं एवं प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ चुका हैं। राजस्थान में इन आंकड़ों को देखते हुए कुछ रियायतों के साथ कर्फ्यू जारी हैं, लेकिन इसमें अब फिर से सख्ती देखने को मिल रही हैं। इस बीमारी से आज 62 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सरकार के लिए सबसे बड़ी समस्या बढ़ता एक्टिव केसों का ग्राफ है। आज एक्टिव केसों की संख्या 96,366 पर पहुंच गई। यह एक सप्ताह में 95 फीसदी यानी लगभग दो गुने हो गई। एक सप्ताह के अंदर 47 हजार 90 एक्टिव केस बढ़े है। वहीं इसकी तुलना में रिकवरी बहुत कम है, केवल 18078 मरीज ही एक सप्ताह में ठीक हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल